विज्ञापन

पति का दूसरी महिला से था अवैध संबंध, इसलिए पत्नी ने रच डाली मौत की साजिश, 2 साल बाद सुलझी ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी

Dantewada Crime News: DRG जवान पाण्डू करटम का दूसरी महिला से अवैध संबंध था. इसी से नाराज पत्नी ने हत्या की साजिश रची. पत्नी ने अपने रिश्तेदार हुंगाराम को पैसे देकर दंतेवाड़ा बुलाया और महिला के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी. इतना ही नहीं शव को पिकअप वाहन में डालकर ग्राम तोयलंका ले जाकर नाले किनारे दफना दिया.

पति का दूसरी महिला से था अवैध संबंध, इसलिए पत्नी ने रच डाली मौत की साजिश,  2 साल बाद सुलझी ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी

Chhattisgarh Crime News: दंतेवाड़ा में दो साल पहले हुई एक महिला की रहस्यमयी गुमशुदगी का ऐसा सनसनीखेज खुलासा हुआ है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है. प्यार, शक और बदले की आग में रची गई इस खौफनाक साजिश में एक पत्नी ने अपने ही पति की महिला मित्र की सुपारी देकर हत्या करवा दी. पुलिस ने जमीन में दफन महिला का कंकाल बरामद कर इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठा दिया है.

अचानक लापता हो गई थी महिला

मामला वर्ष 2024 का है, जब रामदई कश्यप नाम की महिला अचानक लापता हो गई थी. लंबे समय तक कोई सुराग नहीं मिलने के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया. लेकिन दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने पुराने मामलों की समीक्षा के दौरान इस केस को दोबारा खुलवाया. एसडीओपी राहुल उईके और थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा की अगुवाई में गठित विशेष टीम ने कॉल डिटेल और रिश्तों की कड़ियों को जोड़ते हुए जांच आगे बढ़ाई.

अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने रच डाली हत्या की साजिश

तफ्तीश में खुलासा हुआ कि रामदई कश्यप के संबंध एक DRG जवान पाण्डू करटम से थे. इसी रिश्ते से नाराज जवान की पत्नी कमली करटम ने हत्या की पूरी साजिश रची. पुलिस के मुताबिक, जब पाण्डू करटम गांव के बीज त्योहार में गया हुआ था, उसी दौरान कमली ने अपने रिश्तेदार हुंगाराम को पैसे देकर दंतेवाड़ा बुलाया. आरोप है कि हुंगाराम ने घर में घुसकर रामदई की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पिकअप वाहन में डालकर ग्राम तोयलंका ले जाकर नाले किनारे दफना दिया.

दो साल बाद पुलिस ने कमली करटम की निशानदेही पर जमीन खुदवाई तो प्लास्टिक की बोरी में भरा मानव कंकाल बरामद हुआ. पुलिस ने आरोपी कमली करटम और उसकी सहयोगी लक्ष्मी नाग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी हुंगाराम अब भी फरार है और उसकी तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें: NCC कैंप में 31 से ज्यादा बच्चे Heat Stroke और डिहाइड्रेशन के हुए शिकार, 4 छात्रों की हालत नाजुक, भीषण गर्मी में चल रही थी ट्रेनिंग

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Death: ट्विशा शर्मा मौत मामले में परिवार अब HC जाएगा, फरार पति भी जबलपुर उच्च न्यायालय का खटखटाया दरवाजा

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close