विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2023

छत्तीसगढ़: दुर्ग में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहर निगला, दो की मौत और दो गंभीर

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घर में हेमलाल के पिता भी साथ रहते हैं. उन्होंने हेमलाल के कमरे में जाकर देखा तो सभी की तबीयत बिगड़ी हुई थी. पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों की मदद से सभी को अस्पताल ले जाया गया.

छत्तीसगढ़: दुर्ग में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहर निगला, दो की मौत और दो गंभीर
सांकेतिक फोटो

Chhattisgarh Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग (Durg) जिले से एक चौंकाना वाला मामला सामने आ रहा है. यहां एक ही परिवार के चार सदस्यों ने कथित तौर पर आत्महत्या (Suicide) का प्रयास किया जिसमें दो की जान चली गई. दुर्ग जिले के एक ही परिवार के चार सदस्यों ने कथित तौर पर जहर निगल लिया, जिससे पिता और एक बेटी की मौत हो गई है और मां और एक अन्य बेटी की हालत गंभीर है. अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है.

यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने MP में प्रदेश कार्यकारिणी की भंग, पीसीसी चीफ बोले-"मैं नहीं हम" की भावना से करें काम

जुकाम की दवा बताकर दिया जहर

पुलिस अधिकारियों ने बताया, 'जामुल थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर के निवासी हेमलाल वर्मा (40), उनकी पत्नी जान्हवी वर्मा (38), प्रिया वर्मा (14) और मुस्कान वर्मा (11) ने जहर निगल लिया. हेमलाल और प्रिया की मौत हो गई, जबकि जान्हवी और मुस्कान की हालत गंभीर है.' उन्होंने बताया, 'जानकारी मिली है कि नगर निगम भिलाई में ठेका श्रमिक हेमलाल ने सोमवार रात लगभग 10 बजे पत्नी और दोनों बेटियों को जुकाम की दवा बताकर जहर दे दिया और खुद निगल लिया.'

यह भी पढ़ें : Indore: मोबाइल फोन के ज्यादा इस्तेमाल को लेकर डांटे जाने पर 14 साल के लड़के ने की आत्महत्या

पड़ोसियों की मदद से पहुंचाया अस्पताल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घर में हेमलाल के पिता भी साथ रहते हैं. उन्होंने हेमलाल के कमरे में जाकर देखा तो सभी की तबीयत बिगड़ी हुई थी. पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों की मदद से सभी को अस्पताल ले जाया गया. उन्होंने बताया कि फिलहाल यह पता नहीं चल पाया गया कि हेमलाल ने ऐसा कदम क्यों उठाया और मामले की जांच की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com