Chhattisgarh: प्रेमी की खुदकुशी के बाद नहर में मिली प्रेमिका की सड़ी-गली लाश, 30 जनवरी से दोनों थे लापता, जांच में जुटी पुलिस

Gariaband News: पुलिस के अनुसार, चंचल और सुमन पड़ोसी थे और दोनों 30 जनवरी से ही लापता थे. आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Chhattisgarh News Hindi: गरियाबंद राजिम थाना क्षेत्र के श्यामनगर-देवरी मार्ग में आज पुल के नीचे एक युवती का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया. मृतका की पहचान रायपुर के टिकरापारा निवासी चंचल साहू के रूप में हुई है जो बीते 30 जनवरी से लापता थी. चौंकाने वाली बात यह है कि इस मामले के तार एक अन्य युवक की मौत से जुड़ रहे हैं, जिससे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है.

दुर्गंध ने खोला राज

नहर के पास से गुजर रहे राहगीरों को जब तेज बदबू आई तब उन्होंने पास जाकर देखा. सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची. शव काफी पुरानी होने के कारण सड़ चुकी थी जिससे इलाके में सनसनी फैल गई.

Advertisement

पेड़ पर लटका मिला था सुमन का शव

थाना प्रभारी अमृत साहू ने बताया कि परिजनों ने टिकरापारा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर शिनाख्त की गई है. दो मौतों का रहस्य पुलिस जांच में जुटी हत्या या आत्महत्या? इस मामले को पुलिस 2 फरवरी को हुई एक अन्य घटना से जोड़कर भी देख रही है श्यामनगर के धूमा निवासी 28 वर्षीय सुमन नागरची का शव उसके घर की बाड़ी में पेड़ पर लटका मिला था. सुमन शादीशुदा था, लेकिन पत्नी के छोड़ जाने के बाद रायपुर में अपने मामा के घर रहकर पिकअप चलाता था.

पुलिस के अनुसार, चंचल और सुमन पड़ोसी थे और दोनों 30 जनवरी से ही लापता थे. आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था. प्रारंभिक जांच और परिस्थितियों को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि सुमन ने चंचल की हत्या करने के बाद खुद भी आत्म- हत्या कर ली होगी. 

जांच में जुटी एक्सपर्ट टीमें

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच साइबर सेल और एफएसएल (FSL) के साथ डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर साक्ष्य जुटाने में लगी है. पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि युवती की मौत गला घोंटने से हुई है या किसी और तरीके से...

ये भी पढ़ें: MBA छात्रा की हत्या: आरोपी बॉयफ्रेंड मुंबई से गिरफ्तार, प्रेमिका से छुटकारा पाना चाहता था प्रेमी पियूष धनोतिया

Advertisement


Topics mentioned in this article