विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2026

MBA छात्रा की हत्या: आरोपी बॉयफ्रेंड मुंबई से गिरफ्तार, प्रेमिका से छुटकारा पाना चाहता था प्रेमी पियूष धनोतिया

MBA Student Murdered: बताया जा रहा है कि 10 फरवरी को आरोपी ने छात्रा को अपने घर बुलाया. दोपहर करीब 3 बजकर 30 मिनट पर छात्रा कमरे पर पहुंची, जहां दोनों के बीच विवाद हुआ. इसी विवाद के दौरान आरोपी ने छात्रा का गला दबाकर हत्या कर दी.

MBA छात्रा की हत्या: आरोपी बॉयफ्रेंड मुंबई से गिरफ्तार, प्रेमिका से छुटकारा पाना चाहता था प्रेमी पियूष धनोतिया

MBA Student Murdered: इंदौर में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है. द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय एमबीए छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को पुलिस जल्द ही इंदौर लेकर पहुंचेगी. जानकारी के मुताबिक, मृतका और आरोपी प्रेमी पियूष धनोतिया की मुलाकात 24 सितंबर 2025 को हुई थी. इसके बाद दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे.

छात्रा से छुटकारा पाना चाहता था आरोपी

पुलिस के अनुसार छात्रा लगातार आरोपी पर शादी का दबाव बना रही थी, जिससे आरोपी परेशान हो गया था और वह उससे छुटकारा पाना चाहता था.

छात्रा का गला दबाकर हत्या 

बताया जा रहा है कि 10 फरवरी को आरोपी ने छात्रा को अपने घर बुलाया. दोपहर करीब 3 बजकर 30 मिनट पर छात्रा कमरे पर पहुंची, जहां दोनों के बीच विवाद हुआ. इसी विवाद के दौरान आरोपी ने छात्रा का गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने छात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram और WhatsApp पर वायरल कर दीं और फरार हो गया.

मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

हत्या के बाद आरोपी ने नया सिम और नया मोबाइल नंबर लेकर महाराष्ट्र के मुंबई में छिपकर रह रहा था.  पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी और आखिरकार आरोपी को अंधेरी पुलिस स्टेशन इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया.

दोस्त की बर्थडे पार्टी में गई थी लड़की

बता दें कि इंदौर में शुक्रवार को एक 24 वर्षीय एमबीए छात्रा का सड़ा हुआ शव उसके सहपाठी के किराए के मकान में मिला था. उसके गले पर रस्सी के निशान थे, जिससे पता चला कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी. हालांकि इससे पहले मंगलवार की शाम छात्रा उसने अपने परिवार को बताया था कि वो अपने सहपाठी पीयूष धनोतिया के साथ जन्मदिन की पार्टी में जा रही है और रात 11 बजे तक लौट आएगी, लेकिन वो वापस नहीं लौटी. इतना ही नहीं उसी रात आपत्तिजनक वीडियो कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट किया गया था.

ये भी पढ़ें: Pradeep Patel: 42 दिनों से लापता BJP विधायक प्रदीप पटेल का चला पता, कैमरे के सामने आए, इस वजह से थे 'अंडरग्राउंड'

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close