विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2025

गरियाबंद की बेटी बनी भारतीय सेना की पहली 'महिला अग्निवीर', गर्व से ऊंचा हुआ छत्तीसगढ़ का सिर!

Fameshwari Yadav joins Agniveer : छत्तीसगढ़ की गरियाबंद जिले की बेटी ने प्रदेश का नाम रोशन किया है. भारतीय सेना की पहली महिला अग्निवीर सिपाही बनकर. अब हर ओर फामेश्वरी यादव की तारीफ हो रही है.

गरियाबंद की बेटी बनी भारतीय सेना की पहली 'महिला अग्निवीर', गर्व से ऊंचा हुआ छत्तीसगढ़ का सिर!

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ का सम्मान एक बार फिर से देश में बढ़ा है. ये अवसर दिलाया है गरियाबंद की गौरवशाली बेटी फामेश्वरी यादव ने, दरअसल, "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" तो सुना था, लेकिन गरियाबंद की फामेश्वरी यादव ने इसे नया रूप देकर दिखा दिया. "बेटी को आगे बढ़ाओ, सेना में भेजो!" छत्तीसगढ़ की इस जांबाज बेटी ने भारतीय सेना में अग्निवीर महिला पुलिस के रूप में पहला कदम रखकर राज्य का इतिहास रच दिया.

वहीं, 24 मार्च 2025 को घोषित हुए अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस भर्ती के नतीजों में फामेश्वरी का नाम छत्तीसगढ़ के लिए सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया. वह इस राज्य से सेना में अग्निवीर बनने वाली पहली महिला बन गई हैं. देश सेवा की लौ दिल में जलाए इस बेटी ने बता दिया कि लड़कियां किसी से कम नहीं, जब बात वर्दी की शान बढ़ाने की हो.

सेना भर्ती कार्यालय ने किया सम्मानित

रायपुर सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारियों ने फामेश्वरी यादव को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया.अब वह 1 मई 2025 से बेंगलुरु स्थित सेना मिलिट्री पुलिस सेंटर में ट्रेनिंग शुरू करेंगी. वहां, से लौटने के बाद उनकी ड्यूटी भारतीय सेना में पूरी तरह तय हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- कांग्रेस विंध्य में फिर मजबूत करेगी अपना 'सियासी दुर्ग', सीधी में जुटे दिग्गज तो JCB से बरसे फूल

गरियाबंद की लड़कियों के लिए मिसाल

फामेश्वरी की इस सफलता ने गरियाबंद ही नहीं, पूरे छत्तीसगढ़ की बेटियों को प्रेरित कर दिया है. यह एक संकेत है कि अब छत्तीसगढ़ की बेटियां केवल चूल्हा-चौका तक सीमित नहीं, बल्कि सीमा पर भी तैनात होने के लिए तैयार हैं.

ये भी पढ़ें- गाड़ी खड़ी भोपाल में, टोल कटा राजस्थान में ! ये नए तरीके का फ्रॉड है जनाब, पुलिस भी अंजान

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com