विज्ञापन
This Article is From May 29, 2025

जिस महिला को बांग्लादेशी बता भेज दिया था जेल, सामने आया उसका मंगेतर, बोला- 'वो तो भारतीय है' 

Being Bangladeshi Girl Sent To Jail: दुर्ग पुलिस ने 22 मई को दुर्ग में चल रहे सेक्स रैकट गैंग का भंडाफोड़ कर दो महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने दावा किया था कि सेक्स रैकेट  गैंग के साथ गिरफ्तार की गई दोनों महिलाएं क्रमशः खुशबू बेगम और शनाया नूर बांग्लादेशी नागरिक हैं. 

जिस महिला को बांग्लादेशी बता भेज दिया था जेल, सामने आया उसका मंगेतर,  बोला- 'वो तो भारतीय है' 
Durg police sent Bangadesi woman jail

Sex Racket Gang Busted: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ करते हुए दुर्ग पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया था.अब गिरफ्तार दो महिलाओं में से एक महिला के मंगेतर ने दावा किया है कि उसकी मंगेतर इंडियन है, जबकि पुलिस ने दावा किया था कि सेक्स रैकेट मामले में गिरफ्तार दोनों महिलाएं बांग्लादेशी नागरिक थीं. 

दुर्ग पुलिस ने 22 मई को दुर्ग में चल रहे सेक्स रैकट गैंग का भंडाफोड़ कर दो महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने दावा किया था कि सेक्स रैकेट  गैंग के साथ गिरफ्तार की गई दोनों महिलाएं क्रमशः खुशबू बेगम और शनाया नूर बांग्लादेशी नागरिक हैं. 

छत्तीसगढ़ के एक होटल से बरामद हुईं राजस्थान से आईं 35 संदिग्ध महिलाएं, कईयों के पास नहीं मिले वैध दस्तावेज

दुर्ग पहुंचे मंगेतर ने दावा किया है कि खुशबू एक भारतीय नागरिक है

गौरतलब है सामने आए खुशबू बेगम का मंगेतर विशाल कुमार चौधरी दावा किया है कि खुशबू एक भारतीय नागरिक है. पश्चिम बंगाल से दुर्ग पहुंचे मंगेतर विशाल के मुताबिक खुशबू उर्फ रानी पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले की निवासी है, जिसके माता-पिता भी वहीं रहते हैं और उसकी पढ़ाई भी वहीं पूरी हुई है.

मंगेतर का दावा, दुर्ग पुलिस ने खुशबू की नागरिकता की पुष्टि भी करवाई

जेल में बंद खुशबू बेगम के मंगेतर विशाल ने यह भी बताया कि उत्तर दिनाजपुर पुलिस से दुर्ग पुलिस ने खुशबू की नागरिकता की पुष्टि भी करवाई थी, इसके बावजूद उसे बांग्लादेशी नागरिक बताते हुए विदेशी अधिनियम, 1946 के तहत कार्रवाई की गई, जिसे उसने पूरी तरह अन्यायपूर्ण बताया है.

चायवाले ने दिखाया तेवर, तो पुलिस ने सड़क पर निकाल दिया उसका जुलूस, चाय की टपरी बंद कराने पहुंची थी टीम

मंगेतर विशाल कुमार चौधरी ने इस संबंध में दुर्ग पुलिस, एसपी, आईजी, यहां तक कि संयुक्त राष्ट्र (यूएन) और नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज करवाई है. इसके साथ ही, मंगेतर विशाल ने कोर्ट में याचिका दायर कर न्याय की गुहार भी लगाई है.

22 मई की रात को दुर्ग पुलिस ने खुशबू बेगम को गिरफ्तार किया था

विशाल का आरोप है कि पुलिस ने 22 मई की रात को खुशबू और शनाया को गिरफ्तार करने के बाद बिना रिमांड के दो दिनों तक थाने में रखा और उनकी गिरफ्तारी का रिकॉर्ड तक दर्ज नहीं किया.। इसके बाद 24 मई को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें-Animal Cruelty: पीट-पीटकर बेजुबान को मारा, फिर बोरे में भरकर जला दिया, वायरल हो रहा शॉकिंग वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com