विज्ञापन

Durg Nagar Nigam Result: दुर्ग नगर निगम में खिला कमल, निगम के 60 में से 11 वार्ड पर सिमटी कांग्रेस 

Durg Nagar Nikay Election Result: दुर्ग नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी अलका बाघमार ने जीत हासिल की है. इसके अलावा, तीन नगर पालिकाओं में दो पर भाजपा और एक पर निर्दलीय ने जीत हासिल की है. आइए आपको इस सीट का पूरा परिणाम बताते हैं.

Durg Nagar Nigam Result: दुर्ग नगर निगम में खिला कमल, निगम के 60 में से 11 वार्ड पर सिमटी कांग्रेस 
Durg Nagar Nigam Result: भाजपा की अलका बाघमार बनी मेयर

Durg News in Hindi: छत्तीसगढ़ में नगर निकाय चुनाव के परिणाम (Chhattisgarh Nagar Nikay Election Result) सामने आ चुके हैं. इसमें भाजपा ने पूरे प्रदेश के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों पर अधिकांश में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है. दुर्ग नगर निगम में भी भाजपा प्रत्याशी अलका बाघमार (Alka Baghmar) महापौर बनी हैं. बता दें कि यहां 60 वार्डों में से भाजपा ने कुल 40 पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस मात्र 12 सीटों पर सिमट गई है. निर्दलीय पार्षदों की संख्या 8 है. आइए आपको सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों के परिणाम भी बताते हैं.

दुर्ग नगर निगम का परिणाम

दुर्ग नगर निगम में भाजपा ने जीत हासिल की है. यहां से अलका बाघमार महापौर बनी हैं. कुल 60 वार्डों में भाजपा को 41 सीटों पर जीत मिली है. कांग्रेस को 11 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 8 सीट मिले हैं. 

अहिवारा नगर पालिका का परिणाम 

अहिवारा नगर पालिका के कुल 15 वार्ड में 10 पर भाजपा, 2 पर कांग्रेस और 3 पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की है. यहां से निर्दलीय प्रत्याशी विद्यानंद कुशवाहा अध्यक्ष बने हैं. 

कुम्हारी नगर पालिका का परिणाम

दुर्ग के कुम्हारी नगर पालिका के 24 वार्डों में अधिकांश पर भाजपा ने जीत हासिल की है. यहां से भाजपा प्रत्याशी मीना वर्मा अध्यक्ष बनी हैं. यहां के 12 वार्डों पर भाजपा, 10 वार्डों पर कांग्रेस और दो वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं.

अमलेश्वर नगर पालिका का परिणाम 

अमलेश्वर नगर पालिका में भाजपा ने जीत दर्ज की है. यहां से दयानंद सोनकर अध्यक्ष बने हैं. कुल 18 वार्डों में से भाजपा ने 6 पर, कांग्रेस ने 10 पर और दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है. 

ये भी पढ़ें :- Nikay Chunav Results 2025 LIVE : छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों में BJP ने किया क्लीन स्वीप, AAP का इस सीट पर पहली बार खुला खाता

धमधा नगर पंचायत का परिणाम

धमधा नगर पंचायत के कुल 15 वार्डों में से 13 पर भाजपा ने जीत हासिल की है. यहां से पंचायत अध्यक्ष के पद पर भाजपा की श्वेता प्रशांत अग्रवाल ने जीत हासिल की है. बता दें कि भाजपा ने 13 वार्डों पर और कांग्रेस ने दो वार्डों पर जीत हासिल की है. 

ये भी पढ़ें :- Kanker Nagar Palika Chunav Result: कांग्रेस के अभेद किले में भाजपा ने मारी सेंध, कांकेर नगर पालिका और नगर पंचायत में खिला कमल, जानें-किसने कहां दर्ज की जीत

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close