विज्ञापन

डिजिटल साक्षर से योगा कोर्स तक: धमतरी में बुजुर्गों के लिए बनाए गए खास डे-केयर सेंटर, दिल जीत लेगी 'सियान गुड़ी की खासियत

Day-care Center Siyan Gudi: इस डे-केयर सेंटर में नियमित स्वास्थ्य जांच, फिजियोथेरेपी, प्राथमिक उपचार, योग और ध्यान जैसी सेवाएं उपलब्ध मौजूद है. इसके साथ बुजुर्ग दिन भर व्यस्त रहें इसके लिए अलग-अलग तरीके मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल किए गए हैं. सेंटर में पेंटिंग, संगीत, नाटक, कहानी-कविता पाठ और टैलेंट शो जैसी गतिविधियां शामिल है. इससे बुजुर्गों की छिपी प्रतिभा को भी मंच मिलेगा.

डिजिटल साक्षर से योगा कोर्स तक: धमतरी में बुजुर्गों के लिए बनाए गए खास डे-केयर सेंटर, दिल जीत लेगी 'सियान गुड़ी की खासियत
सियान गुड़ी में नाटक, पेंटिंग, कहानी-कविता पाठ और टैलेंट शो...

Siyan Gudi Day-care center: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में वृद्धजनों के सम्मान और सुरक्षा और समग्र कल्याण के लिए निरंतर प्रभावी पहल की जा रही है. इसी  के तहत धमतरी में जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग द्वारा धमतरी के महात्मा गांधी वार्ड में वरिष्ठ नागरिकों (बुजुर्गों) के लिए विशेष रूप से विकसित ‘सियान गुड़ी' डे-केयर सेंटर (Dhamtari Siyan Gudi Specialty) का लोकार्पण किया गया. यह डे-केयर सेंटर बुजुर्गों के लिए खास और इसकी खासियत लोगों को दिल जीत रही है. 

Day-care Center Siyan Gudi

Day-care Center Siyan Gudi: मनोरंजन व सांस्कृतिक गतिविधियों की सुविधा.

‘सियान गुड़ी' की ये है खासियत

जिले की ‘सियान गुड़ी' को आधुनिक व समग्र देखभाल केंद्र के रूप में विकसित किया गया है. यहां वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और सामाजिक सहभागिता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. यहां नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, फिजियोथेरेपी एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध हैं. साथ ही पुस्तकालय, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से उन्हें सक्रिय व आनंदमय जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

‘सियान गुड़ी' डे-केयर सेंटर में विभिन्न कक्षों- फिजियोथेरेपी, मनोरंजन, भोजन, परामर्श, गेम जोन, ज्ञान कक्ष, विश्राम कक्ष और डिजिटल लर्निंग कक्ष बनाए गए हैं, जिसका उपयोग बुजुर्गों के लिए काफी  फायदेमंद होगा.

वरिष्ठ नागरिकों को दिया जाएगा डिजिटल भुगतान, कंप्यूटर का प्रसिक्षण

बता दें कि विशेष रूप से स्थापित डिजिटल लर्निंग कक्ष में वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित बैंकिंग, डिजिटल भुगतान, कंप्यूटर एवं इंटरनेट के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे आधुनिक तकनीक से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें. केंद्र में पौष्टिक एवं संतुलित भोजन की व्यवस्था भी की गई है.

‘सियान गुड़ी' न केवल एक डे-केयर सेंटर है, बल्कि यह वरिष्ठ नागरिकों के लिए संवाद, सहयोग और सम्मान का एक सशक्त मंच बनकर उभर रहा है. यह पहल जिले में बुजुर्गों के जीवन स्तर में सुधार के साथ-साथ समाज में उनके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को भी सुदृढ़ करेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां, गेमिंग जोन का ले सकेंगे आनंद

सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि वृद्धजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके अनुभव, ज्ञान और संस्कार नई पीढ़ी को दिशा प्रदान करते हैं. उन्होंने कहा कि ‘सियान गुड़ी' जैसे केंद्र बुजुर्गों के जीवन में आत्मीयता, सम्मान और सक्रियता का नया वातावरण निर्मित करेंगे, क्योंकि यह जगह बुजुर्गों के लिए बनाई गई है जिससे वह अपना समय यहां आकर उपयोग कर सकते हैं.

उन्होंने कहा कि यहां पर उनके लिए सारी सुविधा दी गई है, क्योंकि बुजुर्ग एक उम्र के बाद बच्चों जैसे हरकतें करते हैं और घर परिवार के लोग उन्हें समय नहीं दे पाते.. इसलिए सियान गुडी में सभी बुजुर्ग आकर अपने स्वास्थ्य का परीक्षण, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां, गेमिंग जोन का आनंद ले सकते हैं. उनकी देखभाल के लिए भी इस केंद्र में लोग मौजूद रहेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं भोजराज नाग ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की सबसे बड़ी पूंजी हैं. उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही परिवार और समाज सुदृढ़ बनता है. उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सेवा ही सच्चे अर्थों में ईश्वर की आराधना है.

वहीं मौके में पहुंचे अतिथियों ने वहां उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की. इस दौरान अतिथियों ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ कैरम खेलकर आत्मीय संवाद भी किया, जिससे केंद्र में उत्साहपूर्ण और पारिवारिक माहौल देखने को मिला. सभी मौके में मौजूद बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी भी देखने को मिली.

ये भी पढ़ें: Success Story: डिलीवरी के बाद भी नहीं लिया ब्रेक, 11 दिन बाद काम पर लौटी थीं IAS प्रतिभा पाल, ऐसी है सागर कलेक्टर की कहानी

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close