विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2024

Crime: रायपुर के इस होटल के कमरा नंबर 416 में मिली युवती की लाश, कॉल रिकॉर्ड से मिली अहम जानकारी

Raipur News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक निजी होटल के कमरा नंबर 416 में एक युवती की लाश मिली, तो उसके बॉयफ्रैंड की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली. होटल के रिकॉर्ड से पता चला कि वाणी और विशाल 6 जुलाई को साथ में रुके थे.

Crime: रायपुर के इस होटल के कमरा नंबर 416 में मिली युवती की लाश, कॉल रिकॉर्ड से मिली अहम जानकारी
रायपुर के इस होटल के कमरा नंबर 416 में मिली युवती की लाश

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायपुर (Raipur) के एक पांच सितारा होटल (Five Star Hotel) बेबीलोन इन में एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस ने युवती की लाश होटल के कमरा नंबर 416 से बरामद की. मृतक युवती की पहचान वाणी गोयल के रूप में हुई. प्रथम दृष्टया युवती की हत्या की आशंका जताई गई. पुलिस ने मामला दर्जकर युवती की लाश का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया.

गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज थी

पुलिस के अनुसार, थाना सरस्वती नगर में मृतक वाणी के पिता अशोक गोयल ने बेटी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने वाणी का नंबर ट्रेस किया. उसका लोकेशन नागपुर बता रहा था. पुलिस की टीम नागपुर गई. वहां से लड़की नहीं मिली. लेकिन, उसका मोबाइल बरामद हुआ. पुलिस जांच कर ही रही थी.

रेलवे ट्रैक में विशाल की मिली लाश

उसी दौरान, पुलिस को 7 जुलाई की सुबह सूचना मिली कि खमतराई क्षेत्रांतर्गत उरकुरा स्थित रेलवे ट्रैक में 30 साल के विशाल गर्ग की लाश मिली है. पुलिस ने विशाल और वाणी के कॉल रिकॉर्ड निकाले उसमें पता चला दोनों की बातचीत होती रही है. विशाल गर्ग वाणी का बॉयफ्रेंड था.

ये भी पढ़ें-  Chhattisgarh News: नक्सलियों को लगा बड़ा झटका, सुरक्षाबलों ने विस्फोट के साथ पांच खूंकारों को दबोचा

वाणी और विशाल दोनों साथ में होटल में रुके थे

जेल रोड स्थित बेबिलोन होटल के रिकॉर्ड में वाणी और विशाल 6 जुलाई दोनों साथ में रुके थे और 7 जुलाई को दोनों की लाश मिली. गंज थाना पुलिस घटना की जांच में जुट गई. पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज कॉल रिकॉर्ड का परीक्षण कर रही है. घटना के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि घटना का पर्दाफाश किया जा सके.

ये भी पढ़ें-  8 साल बाद भी लाभार्थियों को नहीं मिला मकान, 9 करोड़ डकारने वाले भ्रष्टों पर अब ऐसे कसेगा शिकंजा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com