विज्ञापन

दंतेवाड़ा ICDS कार्यक्रम अधिकारी वरुण नागेश पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप, राजनीति गरमाई, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

Dantewada News: महिला बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी वरुण नागेश पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा है. मामला सामने आने के बाद दंतेवाड़ा कलेक्टर ने 5 सदस्यीय जांच टीम की गठन की है और जांच के निर्देश दिए हैं. हालांकि अधिकारी वरुण नागेश ने इन आरोपों को झूठा बताया है.

दंतेवाड़ा ICDS कार्यक्रम अधिकारी वरुण नागेश पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप, राजनीति गरमाई, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

Dantewada ICDS program officer Varun Nagesh: छततीसगढ़ के दंतेवाड़ा में महिला बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी वरुण नागेश पर उनके ही विभाग में काम करने वाली दो महिलाओं ने सेक्सुअल हैरेसमेंट और अश्लील भाषा बोलने का आरोप लगाया है. इस आरोप के बाद जिले की राजनीति गर्म हो गई है. महिला कांग्रेस ने वरुण नागेश पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. साथ ही उनका पुतला फूंका है. हालांकि मामला सामने आने के बाद दंतेवाड़ा कलेक्टर ने 5 सदस्यीय जांच टीम की  गठन की है और एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए हैं. वहीं दूसरी तरफ अधिकारी वरुण नागेश ने सभी आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है. उन्होंने इन आरोपों को फसाने की साजिश करार दिया है.

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आंदोलन की दी चेतावनी

मामला सामने आने के बाद जिले की राजनीति तेज हो गई गई है.  महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष इंद्रा शर्मा ने कहा कि जिले के लिए बहुत शर्म की बात है. प्रशासन ने अगर निष्पक्ष जांच नहीं की तो रायपुर में महिला बाल विकास विभाग का घेराव करेंगे. साथ ही महिला कांग्रेस ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि यदि हफ्तेभर में कार्रवाई नहीं हुई तो कलेक्ट्रेट का भी घेराव करेंगे.

DPO ने आरोपों को बताया झूठा

ICDS डिपार्टमेंट दंतेवाड़ा के DPO वरुण नागेश ने कहा कि सेक्सुअल हैरेसमेंट का जो आरोप लगा हैं वो गलत है. एक महिला सखी केंद्र में काम करती है, जिनका अनुबंध मैंने नहीं बढ़ाया, तो वहीं दूसरी महिला सम्प्रेषण गृह की प्रभारी है. उन्हें मार्च महीने में एकाउंट में गलत बिल डालने के लिए रोक लगाई थी. हो सकता कांट्रेक्ट खत्म होने या गलत बिल लगाने के लिए मना किया, इसलिए दोनों आरोप लगा रही हैं.

इधर, दंतेवाड़ा कलेक्टर ने कहा कि मामला गंभीर हैं, इसलिए जांच के बाद तथ्यों को देखकर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: बैंक में बेखौफ चोरी की वारदात: एक युवती ने युवक को बातों में फसाया... दूसरी ने काटा बैग, फिर उड़ा लिए 90000

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close