विज्ञापन

कांग्रेस का 'संगठन सृजन अभियान', पूर्व केंद्रीय मंत्री सहाय ने कहा - जनसेवी संगठन खड़ा करना उद्देश्य

कांग्रेस ने Sangathan Srijan Abhiyan के माध्यम से पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने की शुरुआत की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री Subodh Kant Sahay बैकुंठपुर पहुंचे और अभियान की रूपरेखा पेश की। इस Congress organization drive में जिला व ब्लॉक स्तर पर observers नियुक्त होंगे, कार्यकर्ताओं से संवाद होगा और नए सदस्य जुड़ेंगे।

कांग्रेस का 'संगठन सृजन अभियान', पूर्व केंद्रीय मंत्री सहाय ने कहा - जनसेवी संगठन खड़ा करना उद्देश्य

Sangathan Srijan Abhiyan: कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 'संगठन सृजन अभियान' की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत देशभर के हर जिले में पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय ऑब्ज़र्वर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय बैकुंठपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभियान की रूपरेखा शेयर की। 

सुबोध सहाय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत और संगठित करने के लिए यह पहल एक नई रणनीति के रूप में शुरू की गई है। अब पार्टी जनता और कार्यकर्ताओं की राय लेकर संगठन की दिशा तय करेगी। इसके लिए हर जिले में केंद्रीय नेतृत्व द्वारा ऑब्ज़र्वर भेजे गए हैं, जो ब्लॉक और जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर राय-सुझाव इकट्ठा करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान न केवल पार्टी की संरचना को सशक्त करेगा, बल्कि नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पुराने कार्यकर्ताओं को फिर से एक्टिव करने का मंच बनेगा। 

जिले और ब्लॉक स्तर पर बैठकें

सहाय ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की विचारधारा और जनसरोकारों को लेकर घर-घर पहुंचें और कांग्रेस के सिद्धांतों को जनता के बीच मजबूती से रखें। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस जनता की आवाज बनने के लिए तैयार है। सुबोध सहाय ने बताया कि अभियान के तहत आने वाले दिनों में जिले और ब्लॉक स्तर पर बैठकें, प्रशिक्षण शिविर और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि संगठनात्मक मजबूती के साथ जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जा सके। 

ये भी पढ़ें- Google AI Mode: अब आपकी भाषा में बात करेगा एआई! गूगल ने लॉन्च किया कमाल का फीचर

सशक्त और जनसेवी संगठन खड़ा करना उद्देश्य

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि ऐसा सशक्त और जनसेवी संगठन खड़ा करना है जो हर वर्ग की आवाज को मंच प्रदान करें। इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा देने वाला ऐतिहासिक कदम है। इस अभियान से कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ेगी और संगठन की जड़ें और मजबूत होंगी। हमारा उद्देश्य जनता की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए एकजुट होकर काम करना है। इस अवसर पर कोरबा सांसद ज्योत्स्ना महंत, राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम सहित बड़ी संख्या में पूर्व जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close