विज्ञापन
Story ProgressBack

'कांग्रेस सरकार में हमारे कई कार्यकर्ता नक्सलवाद का शिकार हुए', CM विष्णु देव साय बोले- अब मजबूती से लड़ेंगे!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत के लिए कार्यकर्ताओं का सम्मान और अभिनंदन किया जा रहा है. इस जीत के असली हकदार भाजपा के कार्यकर्ता हैं जिनकी मेहनत पर यह सरकार बनी है.

Read Time: 2 min
'कांग्रेस सरकार में हमारे कई कार्यकर्ता नक्सलवाद का शिकार हुए', CM विष्णु देव साय बोले- अब मजबूती से लड़ेंगे!
सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ेंगे

Ambikapur News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से सोमवार को अम्बिकापुर (Ambikapur) के पीजी कॉलेज के हाकी मैदान में कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) ने शिरकत की. सीएम के अलावा भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम सहित सरगुजा संभाग के सभी विधायक समारोह में मौजूद रहे. 

यह भी पढ़ें : Gwalior: लिव इन में धोखा... शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, बेटा होने पर अपनाने से किया इनकार

'कार्यकर्ताओं ने सरगुजा को कांग्रेस मुक्त कर दिया'

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत के लिए कार्यकर्ताओं का सम्मान और अभिनंदन किया जा रहा है. इस जीत के असली हकदार भाजपा के कार्यकर्ता हैं जिनकी मेहनत पर यह सरकार बनी है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरगुजा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरगुजा को कांग्रेस मुक्त कर दिया है. सीतापुर जैसी विधानसभा में हम जीते हैं. 

यह भी पढ़ें : प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए स्वयंसेवक देश-विदेश में देंगे न्यौता, हाथों में सौंपे जाएंगे निमंत्रण पत्र

'नक्सलवाद से मजबूती से लड़ेंगे'

उन्होंने कहा कि पार्टी ने इसी कारण सरगुजा से मुख्यमंत्री सहित दो कैबिनेट मंत्री बनाए हैं जो सरगुजा संभाग का बहुत बड़ा सौभाग्य है. प्रदेश में लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या होने के सवाल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पांच वर्षों के कार्यकाल में हमारे कई कार्यकर्ता नक्सलवाद का शिकार हुए हैं लेकिन अब जब सरकार बदली है, डबल इंजन की सरकार बनी है तो अब नक्सलवाद से मजबूती के साथ लड़ा जाएगा.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
NDTV Madhya Pradesh Chhattisgarh
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close