विज्ञापन
This Article is From Apr 14, 2026

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर किया इनकार, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर जिले के पत्थलगांव इलाके से शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. शादी के वादे पर आरोपी ने कई बार शोषण किया और गर्भवती होने पर उसे छोड़ दिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर किया इनकार, आरोपी गिरफ्तार

Rape on Promise of Marriage: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां शादी का झांसा देकर एक युवती से कई बार शारीरिक शोषण किया गया. जब युवती गर्भवती हुई और उसने शादी की बात कही, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

यह मामला जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बुढाडांड नवापारा का है. पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत देकर बताया कि गांव का ही रहने वाला लक्ष्मण कुमार यादव (22) उसे लंबे समय से शादी का भरोसा दे रहा था. इसी भरोसे के सहारे आरोपी ने 18 नवंबर 2025 से 4 फरवरी 2026 के बीच कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.

शादी का वादा कर मुकरा आरोपी

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी हर बार यही कहता रहा कि वह उससे शादी करेगा. युवती ने उसी विश्वास में उसकी बातों पर भरोसा किया. लेकिन जब वह गर्भवती हो गई और शादी की बात पक्की करने को कहा, तो आरोपी ने न सिर्फ शादी से इनकार कर दिया बल्कि उससे बातचीत भी बंद कर दी.

गर्भवती होने पर टूटा सपना

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में दो महीने से ज्यादा की गर्भवती है. उसने यह भी बताया कि वह पहले ही शिकायत कर सकती थी, लेकिन आरोपी लगातार शादी का आश्वासन देता रहा, इसी वजह से मामले में देरी हुई. घटना अलग-अलग समय पर आरोपी के घर और पीड़िता के घर पर हुई.

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी

एसडीओपी ध्रुवेश कुमार जायसवाल ने बताया कि पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया. जांच के बाद पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है. फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि पीड़िता को हर संभव कानूनी मदद दी जा रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com