विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का हर चौथा पद खाली! विधानसभा में किसने खोली पोल, जिलावार स्थिति देखें

छत्तीसगढ़ विधानसभा में दिए गए लिखित जवाब के अनुसार प्रदेश में सहायक शिक्षक और शिक्षक के कुल स्वीकृत पदों में से 25 प्रतिशत से अधिक यानी 32,677 पद खाली हैं. शिक्षक संगठनों ने जल्द भर्ती की मांग की है, वहीं विपक्ष ने सरकार पर शिक्षा व्यवस्था कमजोर करने का आरोप लगाया है. 

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का हर चौथा पद खाली! विधानसभा में किसने खोली पोल, जिलावार स्थिति देखें
Photo AI

CG Teacher Vacancy: छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों में शिक्षा स्तर सुधारने के तमाम सरकारी दावों के बीच शिक्षकों की भारी कमी एक बार फिर बड़ा सवाल बनकर सामने आई है. विधानसभा में विधायक लालजीत सिंह राठिया द्वारा पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने जो आंकड़े पेश किए हैं, वे बेहद चौंकाने वाले हैं.

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक और शिक्षक के कुल 1,27,920 पद स्वीकृत हैं, लेकिन इनमें से 32,677 पद रिक्त हैं. यानी लगभग 25 प्रतिशत से अधिक पद खाली पड़े हैं. इस ह‍िसाब से श‍िक्षकों का हर चौथा पद खाली है. विशेषज्ञों और शिक्षक संगठनों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में पद रिक्त होने से सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता पर सीधा असर पड़ रहा है.

छत्तीसगढ़ में श‍िक्षक भर्ती 

शिक्षा मंत्री के लिखित जवाब के अनुसार सहायक शिक्षक के 77,108 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 24,159 पद रिक्त हैं. वहीं शिक्षक के 50,812 पद स्वीकृत हैं, जिनमें 8,518 पद खाली हैं. इस प्रकार कुल मिलाकर 32,677 पद पूरे प्रदेश में खाली हैं. छत्तीसगढ़ में श‍िक्षक भर्ती को लेकर पूछे गए प्रश्न पर मंत्री ने जवाब दिया कि “शेष प्रश्न उपस्थित नहीं होता है”, जिससे भर्ती की समय-सीमा को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई.

दुर्ग जिले में श‍िक्षकों की सबसे ज्‍यादा कमी 

जिलावार स्थिति देखें तो दुर्ग जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है. यहां सहायक शिक्षक के 2,755 स्वीकृत पदों में से 1,397 पद खाली हैं. इसके अलावा बेमेतरा, बालोद, रायगढ़, बस्तर, बीजापुर और सुकमा जैसे जिलों में भी शिक्षकों की भारी कमी सामने आई है.

शिक्षक एसोसिएशन के प्रदीप पांडेय ने कहा कि शिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है. एक-एक शिक्षक पर कई कक्षाओं का बोझ है, जिससे न तो पढ़ाई की गुणवत्ता बनी रह पा रही है और न ही बच्चों पर व्यक्तिगत ध्यान दिया जा रहा है.

वहीं, छत्तीसगढ़ पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने में लगी है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में 10,400 स्कूल बंद किए जा चुके हैं, और अब शिक्षकों की कमी से बचे-खुचे स्कूल भी प्रभावित हो रहे हैं.

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की जिलावार स्थिति (District Wise Teacher Vacancy)

विधानसभा में दिए गए लिखित जवाब के अनुसार छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिलों में सहायक शिक्षक और शिक्षक पदों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. कई जिलों में स्वीकृत पदों के मुकाबले 40 से 60 प्रतिशत तक पद खाली हैं. 

सरगुजा
सहायक शिक्षक:
2717 स्वीकृत | 396 रिक्त
शिक्षक: 2310 स्वीकृत | 110 रिक्त

कोरिया
सहायक शिक्षक:
1022 स्वीकृत | 455 रिक्त
शिक्षक: 679 स्वीकृत | 72 रिक्त

जशपुर
सहायक शिक्षक:
3329 स्वीकृत | 810 रिक्त
शिक्षक: 2190 स्वीकृत | 279 रिक्त

बलरामपुर-रामानुजगंज
सहायक शिक्षक: 3430 स्वीकृत | 1251 रिक्त
शिक्षक: 2221 स्वीकृत | 231 रिक्त

सूरजपुर
सहायक शिक्षक: 3362 स्वीकृत | 275 रिक्त
शिक्षक: 2321 स्वीकृत | 220 रिक्त

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
सहायक शिक्षक: 974 स्वीकृत | 58 रिक्त
शिक्षक: 739 स्वीकृत | 57 रिक्त

बिलासपुर
सहायक शिक्षक: 4755 स्वीकृत | 1271 रिक्त
शिक्षक: 2429 स्वीकृत | 255 रिक्त

रायगढ़
सहायक शिक्षक: 3531 स्वीकृत | 1360 रिक्त
शिक्षक: 3617 स्वीकृत | 725 रिक्त

कोरबा
सहायक शिक्षक: 1962 स्वीकृत | 263 रिक्त
शिक्षक: 1884 स्वीकृत | 156 रिक्त

जांजगीर-चांपा
सहायक शिक्षक: 2817 स्वीकृत | 900 रिक्त
शिक्षक: 1922 स्वीकृत | 353 रिक्त

मुंगेली
सहायक शिक्षक: 2349 स्वीकृत | 1065 रिक्त
शिक्षक: 1257 स्वीकृत | 213 रिक्त

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही
सहायक शिक्षक: 635 स्वीकृत | 31 रिक्त
शिक्षक: 733 स्वीकृत | 151 रिक्त

सक्ती
सहायक शिक्षक: 1692 स्वीकृत | 56 रिक्त
शिक्षक: 1480 स्वीकृत | 118 रिक्त

सारंगढ़-बिलाईगढ़
सहायक शिक्षक: 991 स्वीकृत | 2 रिक्त
शिक्षक: 1460 स्वीकृत | 264 रिक्त

रायपुर
सहायक शिक्षक:
4229 स्वीकृत | 1258 रिक्त
शिक्षक: 2368 स्वीकृत | 203 रिक्त

महासमुन्द
सहायक शिक्षक: 3501 स्वीकृत | 1265 रिक्त
शिक्षक: 2324 स्वीकृत | 537 रिक्त

धमतरी
सहायक शिक्षक: 1270 स्वीकृत | 47 रिक्त
शिक्षक: 1821 स्वीकृत | 360 रिक्त

गरियाबंद
सहायक शिक्षक: 2034 स्वीकृत | 557 रिक्त
शिक्षक: 1971 स्वीकृत | 818 रिक्त

बलौदाबाजार-भाटापारा
सहायक शिक्षक: 3739 स्वीकृत | 977 रिक्त
शिक्षक: 2223 स्वीकृत | 457 रिक्त

दुर्ग
सहायक शिक्षक: 2755 स्वीकृत | 1397 रिक्त
शिक्षक: 1778 स्वीकृत | 364 रिक्त

बालोद
सहायक शिक्षक: 2427 स्वीकृत | 1038 रिक्त
शिक्षक: 1789 स्वीकृत | 517 रिक्त

बेमेतरा
सहायक शिक्षक: 2889 स्वीकृत | 1433 रिक्त
शिक्षक: 1795 स्वीकृत | 522 रिक्त

राजनांदगांव
सहायक शिक्षक: 2551 स्वीकृत | 867 रिक्त
शिक्षक: 1931 स्वीकृत | 419 रिक्त

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
सहायक शिक्षक: 1321 स्वीकृत | 675 रिक्त
शिक्षक: 823 स्वीकृत | 224 रिक्त

कबीरधाम
सहायक शिक्षक: 1956 स्वीकृत | 437 रिक्त
शिक्षक: 1740 स्वीकृत | 35 रिक्त

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
सहायक शिक्षक: 1168 स्वीकृत | 607 रिक्त
शिक्षक: 791 स्वीकृत | 274 रिक्त

बस्तर
सहायक शिक्षक: 3186 स्वीकृत | 1617 रिक्त
शिक्षक: 2757 स्वीकृत | 327 रिक्त

कांकेर
सहायक शिक्षक: 3124 स्वीकृत | 779 रिक्त
शिक्षक: 2424 स्वीकृत | 248 रिक्त

दंतेवाड़ा
सहायक शिक्षक: 838 स्वीकृत | 121 रिक्त
शिक्षक: 983 स्वीकृत | 253 रिक्त

कोंडागांव
सहायक शिक्षक: 2412 स्वीकृत | 916 रिक्त
शिक्षक: 2400 स्वीकृत | 75 रिक्त

नारायणपुर
सहायक शिक्षक: 864 स्वीकृत | 82 रिक्त
शिक्षक: 548 स्वीकृत | 56 रिक्त

बीजापुर
सहायक शिक्षक: 1501 स्वीकृत | 985 रिक्त
शिक्षक: 620 स्वीकृत | 157 रिक्त

सुकमा
सहायक शिक्षक: 1697 स्वीकृत | 918 रिक्त
शिक्षक: 858 स्वीकृत | 150 रिक्त


Read Also: पत्नी IAS पति IPS, दोनों के हाथों में नक्सल जिले की कमान, जानें क्यों चर्चित है छत्तीसगढ़ का ये अफसर जोड़ा 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close