विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में SIR ड्राफ्ट का अंतिम प्रकाशन: कुल 1,87,30,914 मतदाता पंजीकृत; 2,34,994 मतदाताओं की हुई वृद्धि

Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ में आज SIR ड्राफ्ट का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है. इसके अनुसार, प्रदेश में कुल 1,87,30,914 मतदाता पंजीकृत है. वहीं  2,34,994 मतदाताओं की वृद्धि हुई है.

छत्तीसगढ़ में SIR ड्राफ्ट का अंतिम प्रकाशन: कुल 1,87,30,914 मतदाता पंजीकृत; 2,34,994 मतदाताओं की हुई वृद्धि

Chhattisgarh Final SIR Draft Published: छत्तीसगढ़ में आज विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) ड्राफ्ट का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है. ड्राफ्ट के अनुसार, प्रदेश में कुल 1,87,30,914 मतदाता पंजीकृत है. वहीं 2,34,994 मतदाताओं की वृद्धि हुई है. एसआईआर के दौरान 27,196 बीएलओ ने घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किए और मतदाताओं के मिलान और मैपिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया.

बता दें कि SIR सूची में अपना नाम शामिल कराने, मतदाता सूची से अपना नाम हटवाने या प्रविष्टियों में संशोधन से संबंधित दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 का समय दिया गया था. वहीं प्राप्त दावे आपत्तियों का निराकरण 14 फरवरी 2026 तक किया गया.

निर्वाचक नामावली की अंतिम प्रकाशन (Final Electoral Roll) के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवन्त कुमार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के सभी नागरिकों को इस अभियान में अभूतपूर्व सहयोग देने के लिए बधाई और आभार व्यक्त किया है.

निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) (Special Intensive Revision) का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए 33 जिला निर्वाचन अधिकारियों, 90 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (EROs), 1990 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AEROs), 27,196 बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) और 38,846 बूथ लेवल एजेंटों (BLAs) सहित कई स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रही है. 

प्रमुख आंकड़े और उपलब्धियां

डिजिटलीकरणः कुल 2,12,30,737 मतदाताओं में से 1,84,95,920 मतदाताओं से गणना फॉर्म प्राप्त हुए, जिनका पूर्ण रूप से डिजिटलीकरण किया गया.

घर-घर सर्वेः बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) द्वारा निरंतर घर-घर जाकर सर्वे किया गया, जिसमें मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित और दो स्थानों पर पंजीकृत मतदाताओं की पहचान की गई.

मतदाताओं की संख्या में बदलाव

प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची से पहले: 2,12,30,737 मतदाता

प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची के प्रकाशन के बादः 1,84,95,920 मतदाता

निर्वाचक नामावली की अंतिम प्रकाशन के बाद: 1,87,30,914 मतदाता

संख्या में वृद्धि: प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची के प्रकाशन के बाद अंतिम सूची में 2,34,994 मतदाताओं की वृद्धि हुई है.

बता दें कि SIR की घोषणा के बाद से ही राज्य भर के 2,12,30,737 मतदाताओं को गणना फॉर्म के वितरण से लेकर भरे हुए गणना पत्रकों का डिजिटलीकरण का कार्य 'मिशन मोड' पर किया गया. इस दौरान जो गणना फॉर्म मृत मतदाता, स्थायी स्थानांतरण या अनुपस्थिति के कारण वापस नहीं मिले, उनकी पुष्टि के लिए बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (BLA) के बीच बैठकें आयोजित की गईं.

सभी जिलों में इन बैठकों के अंत में, जिन मतदाताओं के फॉर्म वापस नहीं आए, उनकी सूची विधानसभा क्षेत्रवार जिला निर्वाचन अधिकारी और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) छत्तीसगढ़ की वेबसाइट https://ceochhattisgarh.nic.in पर प्रकाशित की गई थी.

मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण निर्देश-

  • यदि आपका नाम अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली में शामिल नहीं है, तो नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म 6 भरें. उसके साथ घोषणा पत्र और आवश्यक सहायक दस्तावेज संलग्न कर ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
  • यदि अंतिम मतदाता सूची में दी गई जानकारी में कोई त्रुटि है, तो फॉर्म 8 भरकर आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ ऑनलाइन या ऑफलाइन सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: नायब तहसीलदार, कलेक्टर से IAS कैडर तक: जहां मिली कमान वहां किया कमाल, जानिए प्रमोशन से IAS बने वीरेंद्र बहादुर पंचभाई की कहानी

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close