विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2025

Congress Ziladhyaksh List: कांग्रेस ने 41 नए जिला अध्यक्षों के नामों का किया ऐलान, PCC चीफ दीपक बैज बोले...

Congress President List: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 41 जिलाध्यक्षों के नामों की सूची जारी कर दी है. शुक्रवार की देर शाम को सूची जारी होने के बाद पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सभी को बधाई दी है. आइए जानते हैं किस जिले में किस नेता को कमान दी गई है. 

Congress Ziladhyaksh List: कांग्रेस ने 41 नए जिला अध्यक्षों के नामों का किया ऐलान, PCC चीफ दीपक बैज बोले...

Chhattisgarh Congress Distrcit President List:  कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव 2028 से पहले एक बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया है.कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में 41 नए जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) अध्यक्षों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी. इस सूची के जारी होने के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इन फैसलों का स्वागत करते किया है. दीपक बैज ने सभी नए जिलाध्यक्षों को बधाई दी है. 

शुक्रवार की देर शाम को कांग्रेस की ओर से सूची जारी की गई. एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि जमीनी स्तर पर जुड़ाव, जीतने की क्षमता और सामाजिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए सूची को अंतिम रूप देने से पहले प्रत्येक पर्यवेक्षक और राज्य के वरिष्ठ नेताओं के साथ व्यक्तिगत रूप से चर्चा की गई.

छत्तीसगढ़ के पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि ये नियुक्तियां लोकतांत्रिक और पारदर्शी संगठनात्मक पुनर्निर्माण के प्रति आलाकमान की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं. उन्होंने सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को बधाई देते हुए एकजुटता के साथ काम करने को कहा. 

महिलाओं को किया गया शामिल

कांग्रेस ने इस बार महिलाओं को भी मौका दिया है. बलौदाबाजार से सुमित्रा घृतलहरे, धमतरी से तारिणी चंद्राकर शक्तिसे रश्मी गभेल सहित कम से कम आठ महिला नेताओं को नियुक्त किया गया है.

Congress Flag

Congress Flag

देखें नाम 

नियुक्तियों में बस्तर ग्रामीण में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ आदिवासी नेता प्रेमशंकर शुक्ला, बेमेतरा में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा, महासमुंद में वरिष्ठ ओबीसी नेता द्वारकाधीश यादव और रायपुर ग्रामीण में पूर्व राज्यसभा सदस्य राजेंद्र पप्पी बंजारे शामिल हैं.महत्वपूर्ण रायपुर शहर इकाई में श्रीकुमार शंकर मेनन को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि हरीश लखमा सुकमा, सलीम रजा उस्मानी दंतेवाड़ा, बीजापुर से लालू राठौर  को जिलाध्यक्ष बनाया गया है. राज्य कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि नई टीम युवाओं और अनुभव के बीच संतुलन बनाते हुए महिलाओं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, और अल्पसंख्यक समुदायों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देगी. इस प्रक्रिया से जिला स्तरीय नेतृत्व को लेकर महीनों से चली आ रही अनिश्चितता का भी अंत हो गया है, जिसके कारण कई क्षेत्रों में गुटबाजी शुरू हो गई थी. 

ये भी पढ़ें प्लीज ऑपरेशन रोक दो, 1 महीने में सरेंडर कर देंगे... 3 राज्यों की नक्सलियों ने लेटर जारी कर लगाई गुहार

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close