विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2023

छत्तीसगढ़ : ED के एक्शन से गुस्से में कांग्रेस, एजेंसी को सौंपी रमन सिंह के दौर में हुए कथित घोटालों की लिस्ट

छत्तीसगढ़ में कथित 500 करोड़ के कोयला घोटाले और उसके बाद फिर कथित 2100 करोड़ के शराब घोटाले और अब महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के के मामले को लेकर ED के एक्शन के खिलाफ कांग्रेस गुस्से में है.

छत्तीसगढ़ : ED के एक्शन से गुस्से में कांग्रेस, एजेंसी को सौंपी रमन सिंह के दौर में हुए कथित घोटालों की लिस्ट

छत्तीसगढ़ में कथित 500 करोड़ के कोयला घोटाले और उसके बाद फिर कथित 2100 करोड़ के शराब घोटाले और अब महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के के मामले को लेकर ED के एक्शन के खिलाफ कांग्रेस गुस्से में है. बता दें कि ED ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनैतिक सलाहकार विनोद वर्मा, ओएसडी आशीष वर्मा, मनीष बंछोर औऱ कारोबारी विजय भाटिया के घर 23 अक्टूबर को रेड की. इस दौरान ED ने महादेव एप से जुड़े दस्तावेज को जुटाने की कोशिश की. इसी रेड के बाद विनोद वर्मा ने ED की कार्रवाई को डकैती बताया था. विनोद ने बताया था कि ED ने उनके घर से जितना सोना ज़ब्त किया है वो सब उनकी पत्नी का है जिसके ख़रीदी के बिल ED को दे दिये हैं.

q2viubh

रायपुर में ED दफ्तर पर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. पार्टी का कहना है कि केवल कांग्रेस को निशाना बनाया जा रहा है जबकि BJP राज में हुए कथित घोटालों पर ED चुप है.

ED की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन 

छत्तीसगढ़ में ED की कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस ने ED के दफ़्तर के सामने प्रदर्शन किया. कांग्रेस ने ED को रमन सरकार में हुए घोटालों की लिस्ट सौंप कर जाँच की मांग की है. रायपुर के मेयर एजाज़ ढेबर का आरोप है रमन सरकार में 36,000 करोड़ का नान घोटाला हुआ, चिटफ़ंड घोटाला हुआ. सीएम रहते रमन सिंह कि संपत्ति 98 गुना बढ़ गई लेकिन ED को भाजपा से जुड़े लोगों के घोटाले नज़र नहीं आ रहे है. 

ED पर केंद्र के इशारे पर काम करने का आरोप

कांग्रेस ED पर केंद्र की सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगा रही कांग्रेस ने एक स्लोगन दिया है कांग्रेस का कहना भाजपा के 3 जमाई ED,आइटी और सीबीआई . दूसरी तरफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ED की कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की ED जिस तरह ग़ैर भाजपा शासित राज्यों में कार्रवाई कर रही है उससे साफ़ है की केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज़ दबाने में लगी है आज ED आइटी सीबीआई लोकतंत्र के लिए ख़तरा बन गये है।

ये भी पढ़ें: "BJP मुझे गिरफ्तार करवाए, जनता कांग्रेस को 75 पार का रिटर्न गिफ्ट देगी''- बिलासपुर में बोले भूपेश बघेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com