Gariaband Communal Violence: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में गरियाबंद (gariaband) जिले के फिंगेश्वर थाना (Fingeshwar police Station) क्षेत्र के दुतकैंया गांव में दो समुदायों के बीच रविवार को पुराने मामले में हुई हिंसा पर अब सियासत शुरू हो गई है. इस पूरे मामले पर जहां बीजेपी नेता केदारनाथ गुप्ता ने कहा है कि छत्तीसगढ़ शांत प्रदेश रहा है, लेकिन यहां षड्यंत्रकारी लोग लगातार राजनीतिक षड्यंत्र कर रहे हैं. मंदिर भी तोड़ेंगे और दादागिरी भी करेंगे, तो बख्शे नहीं जाएंगे. वहीं, इस हिंसा पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि ये षड्यंत्र में बीजेपी के लोगों का हाथ है.
झड़प ने सांप्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया. इस दौरान कई घरों और वाहनों में आग लगा दी गई. फिलहाल, स्थिति सामान्य है. इस मामले में पुलिस ने आरिफ समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर भीड़ में मौजूद असामाजिक तत्वों की पहचान कर रही है.
घर और गाड़ियां जलकर खाक
दुतकैया गांव के भड़की हिंसा आरोपी युवक आरिफ से जुड़ा बताया जा रहा है. आरोप है कि आरिफ ने दो साल पहले गांव के मंदिर में तोड़फोड़ की थी, जिस पर तनाव की स्थिति बन गई थी. इसके बाद पुलिस ने उस समय आरिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. स्थानीय लोगों के अनुसार आरिफ कुछ दिन पहले जेल से छूटा था. इसके बाद वह रविवार को अपने गांव पहुंचा और गांव के जिन लोगों ने उसकी शिकायत की थी, उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद गांव के लोग आक्रोशित हो गए और देखते ही देखते भीड़ ने आरोपी से जुड़े लोगों के घरों को घेर लिया और आग लगा दी, जिससे घर में रखा सामान और वहां खड़ी गाड़िया जलकर खाक हो गई.
पुलिस ने आग में घिरी महिलाओं और बच्चों की बचाई जान
दुतकैया गांव में जब भीड़ ने घरों में आग लगाई, उस समय महिला और बच्चे घर में मौजूद थे. तभी पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मुश्किल से भीड़ के बीच से महिलाओं और बच्चों को बचाकर राजिम भेजा. इस दौरान पुलिस और भीड़ के बीच भी झड़प हुई, जिसमें पुलिस के जवान भी घायल हो गए.
यह भी पढ़ें- Cyber Fraud: पहले फेसबुक फ्रेंड बनी ‘यूके की युवती', फिर ग्वालियर के व्यापारी को लगा दिया 1.41 करोड़ का चूना के बाद आईजी ने खुद संभाली थी कमान
घटना की सूचना मिलने पर रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा मौके पर पहुंचे और उनके निर्देश पर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया. तब जाकर स्थिति काबू में आई.
पुलिस ने मामले में दर्ज की तीन FIR
पुलिस ने दुतकैया गांव में हुई घटना पर तीन FIR दर्ज की है. गरियाबंद एसपी वेदब्रत सिरमौर ने बताया कि आरिफ खान उसके साथी सलीम और इमरान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और दूसरे पक्ष से जुड़ी भीड़ को उकसाने वालों की वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान की जा रही है.
यह भी पढ़ें- पीएम एक्सीलेंस कॉलेज की बदहाली पर छात्रों का फूटा गुस्सा, प्रिंसिपल के कमरे में धरना शुरू
स्थानीय व्यक्ति संतोष ने बताया आरिफ ने अपने साथी के साथ गांव के लोगों से मारपीट की, जिसके बाद आगजनी की घटना हुई. दुतकैया गांव में आगजनी के शिकार परिवार के करीब ३० लोग रायपुर पहुंचे. पीड़ित जरीना शहनाज और दौलत बाई ने बताया कि गांव की भीड़ ने उनके साथ मारपीट की और उनका घर जला दिया. वे पुलिस की मदद से जान बचाकर निकल पाए हैं.
यह भी पढ़ें- Cyber Fraud: पहले फेसबुक फ्रेंड बनी ‘यूके की युवती', फिर ग्वालियर के व्यापारी को लगा दिया 1.41 करोड़ का चूना