विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2025

10th &12th 2nd Board Exam Date: आ गई छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा की दूसरी मुख्य परीक्षा की डेट, जानें कब होगी परीक्षा?

CG Board Second Main Exam:माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्रों को पूरक परीक्षा के बजाय दूसरी बार बोर्ड परीक्षा का आयोजन कर रही है. माशिमं द्वारा घोषित समय सारिणी के मुताबिक 12वीं बोर्ड परीक्षा की दूसरी 8 जुलाई से शुरू होगी, जबकि 10वीं बोर्ड की परीक्षा 9 जुलाई से शुरू होगी. 

10th &12th 2nd Board Exam Date: आ गई छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा की दूसरी मुख्य परीक्षा की डेट, जानें कब होगी परीक्षा?
CG 10th and 12th second board exam date

Chhattisgarh Board Exam: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए छात्रों को दूसरी बार बोर्ड परीक्षा का आयोजन करने जा रही है. बुधवार को माशिमं ने बाकायदा दूसरी बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है. 8 जुलाई से 12वीं और 9 जुलाई से 10वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू होगी.

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्रों को पूरक परीक्षा के बजाय दूसरी बार बोर्ड परीक्षा का आयोजन कर रही है. माशिमं द्वारा घोषित समय सारिणी के मुताबिक 12वीं बोर्ड परीक्षा की दूसरी 8 जुलाई से शुरू होगी, जबकि 10वीं बोर्ड की परीक्षा 9 जुलाई से शुरू होगी. 

ये भी पढ़ें-क्लीनिक आए मरीज को डॉक्टर ने 'ब्रम्हाक्षरी' में लिख दी दवा की पर्ची, कोई भी मेडिकल स्टोर नहीं कर पाया डीकोड!

माशिमं पूरक परीक्षा के बजाय दूसरी बार बोर्ड परीक्षा का कर रहा है आयोजन 

गौरतलब है यह पहली बार होगा जब बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के छात्र दूसरी बार मुख्य परीक्षा ेमं शामिल होंगे. इससे पहले बोर्ड परीक्षा में असफल हुए छात्रों को पूरक परीक्षा देते रहे हैं. जारी समय सारिणी के मुताबिक 10वीं और 12वीं की दूसरी मुख्य परीक्षा सुबह 9 से दोपर 12:15 तक आयोजित किए जाएंगे.

12वीं बोर्ड की दूसरी मुख्य परीक्षा 8 जुलाई से शुरू होकर 22 जुलाई तक चलेगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित समय सारिणी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में दूसरी बार 12वीं बोर्ड की मुख्य परीक्षा 8 जुलाई से शुरू होगी, जो 22 जुलाई तक चलगेी और 10वीं बोर्ड की परीक्षा 9 जुलाई से शुरू होकर 21 जुलाई को समाप्त होगी. यह पहली बार है जब छत्तीसगढ़ में अनुत्तीर्ण छात्र पूरक परीक्षा के बजाय दूसरी बार बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे.

ये भी पढ़ें- सोनम रघुवंशी आज खोलेगी पति की हत्या से जुड़े सारे राज, SIT की पूछताछ में होगा सच का पर्दाफाश

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी समय सारणी के मुताबिक 12वीं बोर्ड की दूसरी मुख्य परीक्षा आगामी 8 जुलाई से शुरू होगी. यह परीक्षा 22 जुलाई तक चलेगी, जबकि 10 वीं बोर्ड की दूसरी मुख्य परीक्षा आगामी 9 जुलाई से शुरू होकर 21 जुलाई तक आयोजित की जाएगी.

 12वीं की 8-21 जुलाई, 10 वीं की 9 -21 जुलाई तक आयोजित होगी परीक्षा 

रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं को दूसरी मुख्य बोर्ड परीक्षा का आयोजन 8 से 22 जुलाई के बीच करेगी. परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित किए जाएंगे. परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भर सकेंगे. 

ये भी पढ़ें-Game Backfired: चोरों ने चलती लाइन में उतारे थे 53 खंभों के तार, पकड़े जाने के डर से वाहन छोड़कर भागे

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com