छत्तीसगढ़ BJP: महिला मोर्चा के 29 जिलाध्यक्ष घोषित, युवा मोर्चा में 60 प्रदेश पदाधिकारी नियुक्त

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा विस्तार किया है. महिला मोर्चा के 29 जिलाध्यक्ष घोषित किए गए हैं, जबकि युवा मोर्चा में 60 प्रदेश पदाधिकारी, 56 कार्यसमिति सदस्य और 25 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं. BJYM के 23 जिलों में अध्यक्ष-महामंत्री नियुक्त हुए हैं. सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins

Chhattisgarh BJP: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा संगठनात्मक विस्तार किया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के अनुमोदन से महिला मोर्चा और युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है. यह सभी नियुक्तियां 17 दिसंबर 2025 से तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.

जारी आदेश के अनुसार, बीजेपी महिला मोर्चा के 29 जिलों के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है. इनमें रायपुर शहर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष के रूप में कृतिका जैन को जिम्मेदारी सौंपी गई है. पार्टी नेतृत्व का मानना है कि महिला मोर्चा के जरिए संगठन में महिलाओं की भागीदारी और जनसंपर्क को और मजबूती मिलेगी.

वहीं बीजेपी युवा मोर्चा (BJYM) में भी बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की गई हैं. प्रदेश स्तर पर कुल 60 पदाधिकारियों की घोषणा की गई है, जिनमें शामिल हैं.

6 उपाध्यक्ष,
2 महामंत्री,
7 प्रदेश मंत्री,
1 कोषाध्यक्ष,
3 सह-कोषाध्यक्ष,
1 कार्यालय प्रभारी. 

इसके अलावा, प्रदेश कार्यसमिति में 56 सदस्यों को शामिल किया गया है, जबकि 25 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं. यह टीम आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, अभियानों और चुनावी रणनीति में अहम भूमिका निभाएगी.

Advertisement

जिला स्तर पर भी युवा मोर्चा को मजबूत किया गया है. BJYM के रायपुर ग्रामीण सहित कुल 23 जिलों में जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री की नियुक्ति की गई है. पार्टी के अनुसार, इससे जिले स्तर पर युवाओं की सक्रिय भागीदारी और संगठन की कार्यक्षमता में तेजी आएगी.

जारी आदेश पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) डॉ. नवीन मार्कंडे के हस्ताक्षर हैं. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी नियुक्तियां पार्टी के संविधान एवं संगठनात्मक दिशा-निर्देशों के तहत की गई हैं. राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, यह संगठनात्मक विस्तार आने वाले समय में पार्टी की चुनावी तैयारियों और जनाधार को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है. 

Advertisement

बीजेपी युवा मोर्चा (BJYM) – जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री सूची

(रायपुर ग्रामीण सहित 23 जिले)

1. रायपुर ग्रामीण

  • जिला अध्यक्ष: पिंटू साहू

  • महामंत्री: ज्ञान प्रकाश चंद्राकर, लुकेश साहू

2. बलौदाबाजार

  • जिला अध्यक्ष: प्रणय पांडे

  • महामंत्री: विनय सेन

3. गरियाबंद

  • जिला अध्यक्ष: हेमंत कुमार नागेश

  • महामंत्री: अनिकेत यादव

4. भिलाई

  • जिला अध्यक्ष: हिमांशु सिंह

  • महामंत्री: अनुप देशमुख

5. दुर्ग

  • जिला अध्यक्ष: गुलशन साहू

  • महामंत्री: काशी निषाद

6. बालोद

  • जिला अध्यक्ष: पुलकित खंडेलवाल

  • महामंत्री: दिनेश मोनू वर्मा

7. मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी

  • जिला अध्यक्ष: संजू गोपाल साहू

  • महामंत्री: धनेंद्र सिंह ठाकुर

8. कांकेर

  • जिला अध्यक्ष: नागेश देवांगन

9. कोंडागांव

  • जिला अध्यक्ष: नागेश देवांगन

10. नारायणपुर

  • जिला अध्यक्ष: राहुल असरानी

11. सुकमा

  • जिला अध्यक्ष: शोभन गंडामी

12. बीजापुर

  • जिला अध्यक्ष: हरिहर साहनी

13. बिलासपुर शहर

  • जिला अध्यक्ष: वैभव गुप्ता

  • महामंत्री: अंकुर सिंह

14. बिलासपुर ग्रामीण

  • जिला अध्यक्ष: ऋषभ चतुर्वेदी

  • महामंत्री: विराट द्विवेदी

15. सक्ती

  • जिला अध्यक्ष: आलोक पटेल

16. जांजगीर–चांपा

  • जिला अध्यक्ष: आकाश सिंह

17. सारंगढ़–बिलाईगढ़

  • जिला अध्यक्ष: हितेश अजगल्ले

18. रायगढ़

  • जिला अध्यक्ष: सुमित शर्मा

19. सरगुजा

  • जिला अध्यक्ष: निशांत सिंह (शोलू)

  • महामंत्री: देव गुप्ता, यशवंत सिंह, रूपेंद्र कुशवाहा

20. सूरजपुर

  • जिला अध्यक्ष: सत्येंद्र राजवाड़े

  • महामंत्री: साक्षी सिंह, मनोज साहू

21. बलरामपुर

  • जिला अध्यक्ष: मंगलम पांडे

22. मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर

  • जिला अध्यक्ष: अंकित शर्मा

23. कोरिया

  • जिला अध्यक्ष: सत्‍येंद्र राजवाडे

  • महामंत्री: सुश्री साक्षी सिंह

  • महामंत्री: श्री मनोज साहू

BJYM प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (56 नाम)

  1. अंकित जायसवाल

  2. मनीराम साहू

  3. जीत यादव

  4. सौर्य प्रताप सिंह जूदेव

  5. कैलाश सोनकर

  6. प्रशांत पात्र

  7. सिद्धांत शर्मा

  8. प्रकाश अग्रवाल

  9. अभिषेक मिश्रा

  10. अंकुश सिंह

  11. जय हिंदुजा

  12. अभिनाश दुबे

  13. अंशुल श्रीवास्तव

  14. अभिषेक सोनकर

  15. सत्यम चंद्राकर

  16. रौनक कट्याल

  17. रमेश भारद्वाज

  18. पितेश बघेल

  19. राजकुमार कश्यप

  20. उमाशंकर बघेल

  21. आनंद तिवारी

  22. अभिनाश शर्मा

  23. नयन बेहरा

  24. प्रखर गुप्ता

  25. सूरज शर्मा

  26. पलाश चंदेल

  27. शशांक पांडेय

  28. शानू कश्यप

  29. मनीष दुबे

  30. अभिनंदन सिंह

  31. सचिन जायसवाल

  32. नागेश्वर गायकवाड़

  33. वैभव सिंह ठाकुर

  34. आनंद रामडांकर

  35. रविंद्र साहू

  36. मुकेश कौशिक

  37. आयुष सिंह ठाकुर

  38. सिद्धार्थ शर्मा

  39. मुकेश साहू

  40. सौरभ चौहान

  41. सागर वर्मा

  42. असीम विश्वास

  43. नीरज परगनिहा

  44. हर्ष साहू

  45. भावना परगनिहा

  46. निखिल बलेचा

  47. सचिन टायल

  48. गगन मित्तल

  49. दुर्गेश मडसेना

  50. अनमोल खन्ना

  51. अशोक वर्मा

  52. अरविंद पटेल

  53. ललित चोपड़ा

  54. निखिल साहू

  55. रौशन सिंह

  56. पीयूष अग्रवाल

    प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य (25 नाम)

    • वीरेंद्र साहू

    • नरसिंह मरकाम

    • गणेश (डब्ल्यू) चांडक

    • विकास दुबे

    • राहुल पटेल

    • वीरेश मिश्रा

    • ललित यादव

    • यश गुप्ता

    • आलिंद्र तिवारी

    • पुरुषोत्तम यादव

    • हितेश अग्रवाल

    • दिव्यांश सिंह

    • अमोघ कश्यप

    • हर्ष जायसवाल

    • विनय राजू

    • आकाश अग्रवाल

    • अमनदीप सिंह भाटिया

    • उमेश चतुर्वेदी

    • सुजल सिंह

    • शैलेन्द्र त्रिपाठी

    • अमित सिन्हा

    • आशीष सोनी

    • आकाश जायसवाल

    • पंकज चौधरी

    • कुंदन फेकर