Chhattisgarh Assembly Election Results 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का हाल बुरा, डिप्टी CM सिंह देव सहित 9 मंत्री पिछड़े

रविवार को शुरुआती दौर की गिनती में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के 13 में से नौ मंत्री पीछे चल रहे हैं. इनमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू जैसे कई बड़े नाम भी शामिल हैं. दोनों प्रमुख नेता 2018 के चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे.

विज्ञापन
Read Time: 12 mins
कांग्रेस के 9 मंत्री अपनी सीटों पर पिछड़े

Chhattisgarh Assembly Election Results 2023 : छत्तीसगढ़ में आज मतगणना हो रही है. तमाम एग्जिट पोल के विपरीत शुरुआती रुझानों में कांग्रेस काफी पीछे नजर आ रही है. रविवार को शुरुआती दौर की गिनती में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के 13 में से नौ मंत्री पीछे चल रहे हैं. इनमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू जैसे कई बड़े नाम भी शामिल हैं. दोनों प्रमुख नेता 2018 के चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे. इसके अलावा राज्य इकाई के प्रमुख दीपक बैज भी पीछे चल रहे हैं. 

तीसरे राउंड की गिनती के बाद टीएस सिंह देव अंबिकापुर से बीजेपी के राजेश अग्रवाल से 366 वोटों से पीछे चल रहे हैं. वहीं ताम्रध्वज साहू दुर्ग ग्रामीण सीट पर बीजेपी के ललित चंद्राकर से 5123 वोटों से पीछे चल रहे हैं. छठे राउंड की गिनती के बाद दीपक बैज चित्रकोट सीट पर बीजेपी के विनायक गोयल से 2809 वोटों से पीछे चल रहे हैं. चौथे राउंड की गिनती के बाद अमरजीत भगत सीतापुर सीट पर बीजेपी के राम कुमार टोप्पो से 3,262 वोटों से पीछे चल रहे थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें : CG Results 2023: छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की विदाई ! जानिए BJP के जीतने की क्या है पांच वजहें ?

कांग्रेस के मंत्री पिछड़े

पांचवें राउंड की गिनती के बाद मंत्री जय सिंह अग्रवाल कोरबा सीट पर बीजेपी के लखनलाल देवांगन से 7,249 वोटों से पीछे थे. चौथे राउंड की गिनती के बाद शिवकुमार डहरिया आरंग सीट पर बीजेपी के गुरु खुशवंत साहब से 4336 वोटों से पीछे चल रहे हैं. तीसरे दौर की गिनती के बाद मंत्री रवींद्र चौबे साजा सीट पर भाजपा के ईश्वर साहू से 1,093 वोटों से पीछे चल रहे थे. वहीं मंत्री और एससी समुदाय के प्रभावशाली नेता गुरु रुद्र कुमार चौथे दौर की गिनती के बाद नवागढ़ सीट पर भाजपा के दयालदास बघेल से 998 वोटों से पीछे थे.

यह भी पढ़ें : MP Assembly Elections Results : सिंधिया का साथ छोड़ना कमलनाथ को पड़ा भारी, जानिए क्या कह रहे हैं रुझान?

भूपेश बघेल 5598 वोटों से आगे

पांचवें राउंड की गिनती के बाद मंत्री मोहम्मद अकबर कवर्धा सीट पर बीजेपी के विजय शर्मा से 9,281 वोटों से पीछे चल रहे हैं. चौथे राउंड की गिनती के बाद कोंडागांव सीट पर मोहन मरकाम बीजेपी की लता उसेंडी से महज 66 वोटों से पीछे थे. सक्ती में चौथे राउंड की गिनती के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत भाजपा के खिलावन साहू से 1,919 वोटों से पीछे हैं. इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन सीट पर भाजपा के लोकसभा सांसद विजय बघेल से 5598 वोटों से आगे चल रहे हैं.

Advertisement

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.