Chaitanya Baghel: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की राजनीति में एंट्री को लेकर चर्चा तेज हो गई है. जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद चैतन्य बघेल अचानक कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मिलने दिल्ली पहुंचे, जिसकी तस्वीरें सामने आई. जिसके बाद उनकी सियासी एंट्री के कयास लगाए जाने लगे. हालांकि इस पर बीजेपी ने तंज कसा है. बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा, 'ये कांग्रेस है, जहां कार्यकर्ता नहीं वंश आगे बढ़ता है...'
मल्लिकार्जुन और प्रियंका गांधी से चैतन्य बघेल ने की मुलाकात
बता दें कि भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन और प्रियंका गांधी से मुलाकात की. इसकी तस्वीरें पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर की. साथ ही लिखा- 'मेरे बेटे चैतन्य ने आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से आशीर्वाद लिया.' इस तस्वीर में चैतन्य बघेल, मल्लिकार्जुन को गुलदस्ता देते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी तस्वीर प्रियंका गांधी के साथ है.
राजनीति गलियारों में हलचल तेज
सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर होने के बाद राजनीति गलियारों में हलचल तेज हो गई. लोग अब कयास लगा रहे है कि चैतन्य बघेल को कांग्रेस में लॉन्च किया जाएगा. ये माना जा रहा है कि 2026 के आखिरी तक औपचारिक तौर पर चैतन्य की कांग्रेस में एंट्री हो सकती है. हालांकि चैतन्य बघेल की राजनीति में एंट्री की चर्चाओं पर बीजेपी प्रवक्ता ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ता नहीं वंशवाद आगे बढ़ता है... कांग्रेस में एक और दागी शामिल हो जाएगा.
बीजेपी ने कंसा तज
वहीं बीजेपी के तंज पर पूर्व मंत्री शिव डेहरिया ने पलटवार करते कहा कि कांग्रेस नेताओं को फंसाने के लिए केंद्रीय एजेंसी का बीजेपी ने दुरूपयोग किया है. कांग्रेस नेताओं का पाकसाफ है. सारे दागी बीजेपी में ही है. बता दें कि छत्तीसगढ में 2028 में चुनाव है, लेकिन चैतन्य बघेल के कांग्रेस के एंट्री की सुगबुगहट से सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है.