विज्ञापन

CGPSC PCS Pre Exam Result: सीजीपीएससी प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3921 अभ्यर्थी सलेक्ट, मेंस परीक्षा की तारीखें घोषित

CGPSC PCS Pre Exam Result 2025: सीजीपीएससी प्री परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया. इस बार कुल 3921 अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स क्लियर किया है और अब ये अभ्यर्थी मेंस परीक्षा में शामिल होंगे. साथ ही अयोग ने मेंस परीक्षा की तारीखें भी तय कर दी है. 

CGPSC PCS Pre Exam Result: सीजीपीएससी प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3921 अभ्यर्थी सलेक्ट, मेंस परीक्षा की तारीखें घोषित

CGPSC Pre Exam Result: सीजीपीएससी प्री परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. मेंस के लिए 3921 अभ्यर्थी सलेक्ट हुए हैं. अब ये सभी अभ्यर्थी अगले चरण यानी मेंस परीक्षा में शामिल होंगे. आयोग ने मेंस परीक्षा के लिए तारीखों की भी घोषणा कर दी है. इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक सकते हैं.

छत्तीसगढ़ पीसीएस प्री परीक्षा (Chhattisgarh PCS Exam) 22 फरवरी, 2026 को हुई थी. परीक्षा कुल 265 पदों के लिए हुई थी. जारी अधिसूचना के मुताबिक, छत्तीसगढ़ पीसीएस मेंस परीक्षा 16 से 19 मई तक आयोजित होगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

यहां देखिए छत्तीसगढ़ पीसीएस मेंस परीक्षा की तारीख  (CGPSC PCS Mains Exam 2025 Date)

बता दें कि इस बार कुल 3921 अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स (CGPSC PCS Prelims Exam Result) क्लियर किया है और अब ये अभ्यर्थी मेंस परीक्षा में शामिल होंगे. अयोग ने मेंस परीक्षा की तारीखें भी तय कर दी है. जारी अधिसूचना के मुताबिक, छत्तीसगढ़ पीसीएस मेंस परीक्षा 16 से 19 मई तक आयोजित होगी. छत्तीसगढ़ राज्य (मुख्य) परीक्षा-2025 का आयोजन 16 मई, 17 मई, 18 मई और 19 मई 2026 को किया जाएगा.

CGPSC प्री रिजल्ट कैसे करे चेक? (How to Check the CGPSC PCS Prelims Exam Results)

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जा सकते हैं. अभ्यर्थी का रोल नंबर, जन्मतिथि के साथ वर्ग, कट ऑफ अंक आयोग की अधिकृत वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं. अभ्यर्थी पीडीएफ फाइल डाउनलोड करके उसमें अपना रोल नंबर खोज सकते हैं.

यहां देखें रिजल्ट

छत्तीसगढ़ से नीलेश त्रिपाठी की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: Khelo India Tribal Games: छत्तीसगढ़ में देश के प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 शुरू, 2500 खिलाड़ी होंगे शामिल

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close