विज्ञापन

CG Nikay Chunav Result: सूरजपुर में पांच में से चार नगर पालिका पर खिला कमल, एक पर जीती ये पार्टी

CG Nikay Chunav: छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है. सभी नगर निगम पर भाजपा ने जीत दर्ज की है. तो वहीं, नगर पालिका में भी भाजपा ने ज्यादा सीटें जीती हैं.

CG Nikay Chunav Result: सूरजपुर में पांच में से चार नगर पालिका पर खिला कमल, एक पर जीती ये पार्टी

CG Nagar Nikay Chunav: छत्तीसगढ़ निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है. वहीं, सूरजपुर जिले में पांच निकायों में से चार पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है और सूरजपुर नगर पालिका पर कांग्रेस ने कब्जा किया है.

नगर पालिका सूरजपुर से कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े ने रिकाउंटिंग में 24 वोट से जीत दर्ज की है. 

ये भाजपा प्रत्याशी जीते

विश्रामपुर नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी निर्मला यादव ने जीत दर्ज की है. वहीं, जरही नगर पंचायत से पुरन राजवाड़े, भटगांव नगर पंचायत से परमेश्वरी राजवाड़े और प्रतापपुर नगर पंचायत से मानती सिंह ने जीत दर्ज की है.

छत्तीसगढ़ की 10 नगर निगम के मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत

  • रायपुर नगर निगम- भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे (कांग्रेस की दीप्ति दुबे को हराया)
  • बिलासपुर नगर निगम- भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी जीतीं, कांग्रेस के प्रमोद नायक को हराया
  • दुर्ग नगर निगम- भाजपा प्रत्याशी अनीता बागमरे जीते, कांग्रेस की प्रेमलता साहू को हराया
  • कोरबा नगर निगम- भाजपा प्रत्याशी संजू देवी जीतीं
  • राजनांदगांव नगर निगम- बीजेपी के मधुसूदन यादव ने कांग्रेस के निखिल त्रिवेदी को हराया
  • अंबिकापुर नगर निगम- बीजेपी प्रत्याशी मंजूषा भगत ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय तिर्की को 11 हजार 63 वोट से हराया
  • धमतरी नगर निगम- भाजपा प्रत्याशी रामू रोहरा देवगन जीते 
  • रायगढ़ नगर निगम- भाजपा प्रत्याशी जीवर्धन चौहान ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराया
  • चिरमिरी नगर निगम- बीजेपी प्रत्याशी रामनरेश राय ने कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल को हराया
  • जगदलपुर नगर निगम- बीजेपी प्रत्याशी संजय पांडे ने कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गेंदु को हराया

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close