विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2025

CG Civic Election: कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द, निगम कार्यालय से रोते हुए बाहर निकले गोलछा

CG Civic Election: धमतरी जिले के कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन राज्य निर्वाचन आयोग ने रद्द कर दिया है. यह फैसला बीजेपी की आपत्ति के बाद आया है, जिसमें विजय गोलछा पर ठेकेदारी का अनुबंध रखने का आरोप लगाया गया था. इस फैसले के बाद कांग्रेस पार्टी में आक्रोश देखने को मिला है.

CG Civic Election: कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द, निगम कार्यालय से रोते हुए बाहर निकले गोलछा

CG Civic Election : नगरीय निकाय चुनाव में फिर से कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है. धमतरी से कांग्रेस महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन राज्य निर्वाचन आयोग ने रद्द कर दिया है. दरअसल, कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा के खिलाफ बीजेपी के नेताओं ने गंभीर आरोप लगाए थे. बीजेपी की आपत्ति के बाद चुनाव अधिकारी ने विजय गोलछा का नामांकन रद्द कर दिया.

सुनवाई के बाद रद्द हुआ नामांकन

राज्य निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन रद्द करने के पहले दोनों पक्षों की लंबी सुनवाई की. दोनों ओर से वकीलों ने चुनाव आयोग के सामने अपना अपना पक्ष रखा. फिर दोनों का पक्ष सुनने के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने धमतरी से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन रद्द कर दिया.

बीजेपी नेता ने जताई आपत्ति

नामांकन कक्ष में कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोलछा के निर्वाचन फॉर्म में भाजपा महापौर प्रत्याशी जगदीश रामू  रोहरा के निर्वाचन निर्देशक भाजपा नेता कविंद्र जैन ने आपत्ति जताई थी. जिसका साक्ष्य प्रमाणित हुआ...और कांग्रेस महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन रद्द कर दिया गया. निगम में महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का ठेकेदारी का अनुबंध रहा और वहां प्रमाणित भी हो गया.  

रोते हुए बाहर निकले गोलछा

जैसे ही यह बात पता चली गहमागहमी का माहौल निर्मित हो गया था और जब कांग्रेसी निगम से बाहर 
निकले तो कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोलछा ने मीडिया से कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. प्रत्याशी विजय गोलछा की आंखें नम हो गई और वे रोते हुए नजर आए हैं. कांग्रेस पक्ष से अधिवक्ता अमरचंद जैन ने कहा कि हमने पूरा पक्ष रखा था कि एग्रीमेंट में कोई डेट नहीं है लेकिन जो भी प्रतिवेदन मंगाया गया था...उसमें बताया गया की 2 साल का मेंटेनेंस बाकी है. इस आधार पर नामांकन फॉर्म निरस्त करने का फैसला आया. 

क्या बोले अधिकारी? 

इस मामले में निर्वाचन आयोग संपर्क समिति के प्रदेश संयोजक डॉ विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि करीबन 11:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक इस मामले में बहस चली और आपत्ति पर पूरा पक्ष रखा गया. विजय गोलछा का 2 साल का मेंटेनेंस भी था. इस पर रिटर्निंग अधिकारी ने नामांकन निरस्त करने का फैसला दिया है.

कांग्रेसियों में भारी आक्रोश

नामांकन रद्द होते ही कांग्रेसियों में भारी आक्रोश देखने को मिला. वहीं कांग्रेसियों ने भाजपा पर कई गंभीर आरोप भी लगाए और अपनी नाराजगी जाहिर की. कांग्रेस की ओर से एकमात्र डमी नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी तिलक सोनकर को कांग्रेस कार्यालय राजीव धमतरी भवन में बुलाकर रणनीति तैयार की जा रही है और यह भी बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी डमी प्रत्याशी तिलक सोनकर को लेकर रायपुर रवाना हो गए हैं और बैठक चालू हो गई है. अब देखने वाली बात यह होगी कि कांग्रेस पार्टी इस पर क्या निर्णय लेती है. 

ये भी पढ़ें: ‘3217 रुपये प्रति क्विंटल हो धान का दाम...', राजनांदगांव में इन मांगों को लेकर किसानों का ‘दाम सत्याग्रह'

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Get App for Better Experience
Install Now
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com