विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2025

सरेंडर नक्सली की नक्सलियों ने की हत्या, घर से उठाकर ले गए और फिर कर दिया मर्डर

Naxalites Killed Naxali: बीजापुर जिले में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतारा है. इनमें से एक सरेंडर नक्सली बताया जा रहा है. 

सरेंडर नक्सली की नक्सलियों ने की हत्या, घर से उठाकर ले गए और फिर कर दिया मर्डर

Naxalites Killed Surrender Naxali: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर है. यहां नक्सलियों ने सरेंडर नक्सली सहित एक ग्रामीण की हत्या कर दी है. इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस की टीम जांच में जुट गई है. पूरा मामला जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र के यमपुरम गांव का है. 

नक्सलियों में बौखलाहट

प्रदेश में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चल रहा है. मुठभेड़ में कई बड़े नक्सली ढेर हो रहे हैं, इस बीच नक्सल संगठन में भारी दहशत और बौखलाहट है. इस बीच वे इलाके में निर्दोष ग्रामीणों की हत्या कर रहे हैं. बीजापुर जिले में नक्सलियों ने शनिवार की रात को दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतारा दिया है. घटना शनिवार रात की है. मृतकों के एक आत्मसमर्पित नक्सली भी है. 

ये भी पढ़ें अमित शाह के बस्तर दौरे पर पूर्व डिप्टी CM का निशाना, बोले- बस्तर में भय का वातावरण, लोकतंत्र में डर ...

ऐसे दिया वारदात को अंजाम 

जानकारी के मुताबिक मेड़ थाना क्षेत्र के यमपुरम गांव में सरेंडर नक्सली के घर पर बड़ी संख्या में नक्सली पहुंचे. बताया जा रहा है कि पुलिस मुखबिरी का शक जताकर एक अन्य ग्रामीण के साथ उठाकर ले गए. रात को ही उसका मर्डर कर दिया. जैसे ही ये खबर क्षेत्र में फैली दहशत का माहौल बन गया. बीजापुर के एसपी ने बताया कि इस बारे में सूचना मिली है, तस्दीक के लिए टीम को घटनास्थल के लिए भेजा जा रहा है. 

ये भी पढ़ें इसे शराब में मिलाकर...डायरिया के कहर के बीच CMHO  के बयान ने मयाचा बवाल, जानें क्या कहा ?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com