विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2025

बीजापुर के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर है. बीजापुर के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण गोलीबारी चल रही है.

बीजापुर के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

Naxalites Encounter In Bijapur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर है. यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है. इस गोलीबारी में एक नक्सली ढेर हुआ है. मौके से पुलिस ने ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए हैं. इलाके में अब भी मुठभेड़ जारी है. माना जा रहा है यहां जवानों को बड़ी सफलता मिल सकती है. 

सूचना पर निकली थी फोर्स

दरअसल छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है. इसमें कई नक्सली ढेर हो रहे हैं. एक बार फिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि बीजापुर के इंद्रावती टाइगर रिजर्व एरिया में बड़े नक्सलियों की मौजूदगी है. इस सूचना के बाद जिले से पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया. यहां जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई. दोनो ओर से गोलीबारी चल रही है.

ये भी पढ़ें नक्सलियों के 'काल' IG सुंदराज को अब भी पसंद है खेती करना! NDTV से बताया- किस चीज का है मलाल?

एक नक्सली ढेर

बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया है. मौके से ऑटोमेटिक हथियार भी जवानों ने बरामद किए हैं. इलाके में अब भी पुलिस और नक्सलियों के बीच गोलीबारी चल रही है. माना जा रहा है कि और भी नक्सली इस गोलीबारी में मारे जा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें नक्सली नेताओं का घबराया परिवार, Naxali देवजी की पोती ने Video जारी कर लगाई गुहार, कहा- लौट आओ दादा

ये भी पढ़ें पहली बार ससुराल आईं मंत्री तो क्या हुआ था उनके साथ? NDTV से बातचीत में किया बड़ा खुलासा 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com