विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2025

बलौदा बाजार हिंसा मामले में बड़ा अपडेट: 15 से ज्यादा लोगों को हाईकोर्ट से मिली जमानत, 187 लोग हुए थे गिरफ्तार

Baloda Bazar Violence: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में हुई हिंसा के मामले में 15 से ज्यादा आरोपियों को हाई कोर्ट से जमानत मिली है. यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के आधार पर लिया गया है.

बलौदा बाजार हिंसा मामले में बड़ा अपडेट: 15 से ज्यादा लोगों को हाईकोर्ट से मिली जमानत, 187 लोग हुए थे गिरफ्तार

Baloda Bazar Violence Case: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में हुई हिंसा के मामले में बड़ा फैसला आया है. हाई कोर्ट ने इस मामले में 15 से ज्यादा लोगों को जमानत दे दी है. यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के आधार पर लिया गया है, जिसमें एक आरोपी को जमानत दी गई थी. 

पिछले साल 10 जून को बलौदा बाजार में संयुक्त जिला कार्यालय में तोड़फोड़ और एसपी कार्यालय को जलाए जाने की घटना हुई थी. इस घटना में 12.53 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. इसके बाद पुलिस ने 187 लोगों को गिरफ्तार किया था. 

निचली अदालत में खारिज हो गई थी जमानत याचिका 

गिरफ्तारी के बाद, आरोपियों ने निचली अदालत में जमानत की अर्जी लगाई थी, लेकिन उनकी अर्जी खारिज कर दी गई थी. इसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका लगाई थी. 

इस आधार पर मिली बेल 

हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश और न्याय दृष्टांत के आधार पर 15 से ज्यादा लोगों को जमानत दे दी है. याचिकाकर्ता के अधिवक्ता हर्षवर्धन परगनिया ने जमानत मंजूर होने की पुष्टि की है. 

ये भी पढ़ें-दूल्हे को चुकानी पड़ी स्टंटबाजी की कीमत, दुल्हन की विदाई के लिए पुलिस से करनी पड़ी मिन्नत...

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com