विज्ञापन

Baloda Bazar Fire: बलौदा बाजार में किराना गोदाम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों से मची अफरा-तफरी; दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Baloda Bazar Fire: बलौदा बाजार के लवन रोड स्थित दीपल ट्रेडर्स दुकान और गोदाम में भीषण आग लग गई. आग इतनी भयानक थी कि दूर-दूर तक उसकी लपटें दिखाई दे रही थी. सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची.

Baloda Bazar Fire: बलौदा बाजार में किराना गोदाम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों से मची अफरा-तफरी; दूर तक दिखा धुएं का गुबार
Baloda Bazar Fire: आग की लपटें इतनी तेज थी कि आस पास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Baloda Bazar Grocery Store and Warehouse Fire: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बलौदा बाजार (Baloda Bazar) के लवन रोड स्थित किराना दुकान और गोदाम में भीषण आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया. घटना में करोड़ों रुपए का किराना सामान जलकर राख हो गया. आग पर काबू पाने के लिए 10 दमकल की गाड़ियां लगातार प्रयास कर रही हैं. यह आग बुधवार-गुरुवार रात तीन बजे से लगी है.

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में आग का तांडव

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में आग का तांडव

किराना दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग

जानकारी के मुताबिक, बलौदा बाजार के लवन रोड स्थित दीपल ट्रेडर्स नाम से है दुकान और गोदाम में भीषण आग लग गई. आग की लपटे इतनी तेज थी कि आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कड़ी मशक्कत कर रही है. हालांकि आग बुझाने पहुंची बलौदा बाजार फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को धक्का देकर स्टार्ट करनी पड़ी, इसलिए रायपुर से फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया जा रहा है. 

hhhh

आग बुझाने पहुंची बलौदा बाजार फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी धक्का देकर स्टार्ट करनी पड़ी.

तेल-घी के पीपों की वजह से तेजी से फैली आग

जानकारी के मुताबिक, गोदाम में बड़ी मात्रा में तेल, घी के पीपे और अन्य किराना सामान रखा हुआ था. वहीं ज्वलनशील सामान होने की वजह से आग तेजी से फैल गई. बता दें कि गोदाम में तेल के टीन समेत लाखों रुपये के भरे किराना का सामान जलकर राख हो गया. वहीं आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया... शार्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही. सूचना के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है. 

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पुलिस कॉन्स्टेबल प्रमोशन पर फिलहाल रोक, अंतिम आदेश नहीं होंगे जारी

ये भी पढ़ें: MP Cabinet: मोहन कैबिनेट ने तबादला नीति-2026 को दी मंजूरी, 1 से 15 जून तक कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादले हो सकेंगे

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close