विज्ञापन

ड्रग्स माफिया "मुकेश बनिया" की ₹42 लाख की संपत्ति होगी फ्रीज, आरोपी पर 31 आपराधिक मामले हैं दर्ज

नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सेंट्रल ज़ोन पुलिस ने अब तस्करों की रीढ़ तोड़ने के लिए उनके खिलाफ बड़ा ‘आर्थिक प्रहार’ शुरू कर दिया है. ड्रग्स तस्कर रवि साहू पर हुई सख्त कार्रवाई के बाद, अब पुलिस के निशाने पर कुख्यात तस्कर मुकेश बनिया आया है. प्रशासन ने मुकेश बनिया की लगभग ₹42 लाख की अवैध संपत्तियों को 'सफेमा' (SAFEMA) कानून के तहत अटैच करने की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है. 

ड्रग्स माफिया "मुकेश बनिया" की ₹42 लाख की संपत्ति होगी फ्रीज, आरोपी पर 31 आपराधिक मामले हैं दर्ज
ड्रग्स माफिया "मुकेश बनिया" की ₹42 लाख की संपत्ति होगी फ्रीज
Nilesh Tripathi

नशे के विरुद्ध अभियान के तहत सेंट्रल ज़ोन में नशा तस्करों के खिलाफ आर्थिक प्रहार करना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में ड्रग्स तस्कर रवि साहू के बाद अब मुकेश बनिया की ₹42 लाख की संपत्तियां भी SAFEMA के तहत अटैच करने प्रक्रिया शुरु कर दी गई है.

दरअसल,  पिछले दिनों यानी 26 फरवरी 2026 को थाना सिटी कोतवाली और एंटी क्राइम व साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, जिसके कब्जे से लगभग 6.119 किलोग्राम गांजा, एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, 2400  अल्प्राजोलम की नशीली गोलियां के साथ ही कई अन्य प्रतिबंधित सामग्री भी बरामद की गई थी.

पुलिस ने कसा शिकंजा

नशे के विरुद्ध बहुआयामी अभियान के तहत रायपुर पुलिस की एक और बड़ी सफलता आदतन NDPS आरोपी मुकेश उर्फ "मुकेश बनिया" की लगभग ₹42 लाख मूल्य की संपत्तियों पर SAFEMA के तहत सक्षम प्राधिकारी की ओर से फ्रीजिंग ऑर्डर कंफर्म कर दिया गया है.

"मुकेश बनिया" के खिलाफ दर्ज है ये गंभीर मामले

मुकेश उर्फ "मुकेश बनिया" रायपुर शहर में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार का सक्रिय व आदतन आरोपी रहा है. उसके विरुद्ध 31 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, हत्या, बलवा, मारपीट, गुंडागर्दी एवं अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं. आरोपी की लगातार आपराधिक गतिविधियों व समाज पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव के मद्देनजर रखते हुए उसके विरुद्ध पूर्व में भी PIT-NDPS Act, 1988 के अंतर्गत डिटेंशन ऑर्डर जारी कराया गया था.

यह भी पढ़ें- MBA की पढ़ाई कर ठुकराया लाखों का पैकेज, फिर 1 एकड़ में शुरू की गुलाब की खेती; सालाना 20 लाख कमा रहे मोहित

ये सफलता ऐसे वक्त में मिली है, जब रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से "सूखे नशे के विरुद्ध अभियान" के अंतर्गत मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध बहुआयामी व प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है. इसी अभियान के तहत न केवल एनडीपीएस प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी व मादक पदार्थों की बरामदगी की जा रही है, बल्कि अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों के विरुद्ध वित्तीय जांच कर उनके आर्थिक तंत्र को भी ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें- MP में 15 करोड़ भू-अभिलेख होंगे डिजिटल: जमीन के पुराने रिकॉर्ड अब ऑनलाइन मिलेंगे, भोपाल-सागर में अगला चरण

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close