विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2025

Chhattisgarh के 2 दिवसीय दौरे पर रहेंगे अमित शाह, NFSU का करेंगे उद्घाटन, BSF कैंप भी पहुंचेंगे

Amit Shah visit to Chhattisgarh: अमित शाह नवा रायपुर में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) कैम्पस का शिलान्यास करेंगे. यह अस्थायी कैंपस है.

Chhattisgarh के 2 दिवसीय दौरे पर रहेंगे अमित शाह, NFSU का करेंगे उद्घाटन, BSF कैंप भी पहुंचेंगे

NFSU Campus Inaugurated: देश के गृहमंत्री अमित शाह 22 जून को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे. वो यहां 2 दिन रहेंगे. इस दौरान शाह NFSU का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके साथ ही नक्सल ऑपरेशन को लेकर बैठक लेंगे और नारायणपुर में BSF कैंप में सुरक्षाबलों के जवानों से मुलाकात करेंगे. 

NFSU का उद्घाटन करेंगे अमित शाह

अमित शाह आज दोपहर करीब 1.40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद दोपहर 2 बजे नया रायपुर में भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) के रायपुर कैम्पस का शिलान्यास करेंगे. 
 

ऐसा है अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरे का शेड्यूल

  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दोपहर 01.40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. 
  • दोपहर 2 बजे नया रायपुर में भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे.
  • दोपहर 3.15 बजे NFSU का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
  • दोपहर 4.20 बजे अमित शाह कई विभागों की बैठक लेंगे ​​​​​​​
  • 23 जून को सुबह 11.20 बजे नारायणपुर के लिए ​​​​​​​रवाना होंगे.
  • अमित शाह सोमवार को 1.45 बजे नारायणपुर के BSF कैंप पहुंचेंगे.
  • नारायणपुर में BSF कैंप में जवानों से ​​​​​​​मुलाकात करेंगे.
  • दोपहर 03.20 बजे नारायपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे.
  • शाम 4.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट से वापस लौटेंगे शाह.

अमित शाह नवा रायपुर में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) कैम्पस का शिलान्यास करेंगे. यह अस्थायी कैंपस है. दरअसल, NFSU के लिए 40 एकड़ जमीन आवंटित की जा चुकी है और लगभग 350 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण किया जाएगा. हालांकि भवन के पूरी तरह बनने से पहले ही 2025-26 के शैक्षणिक सत्र से पढ़ाई शुरू की जाएगी, इसलिए शाह अस्थायी कैंपस शिलान्यास करेंगे.

क्या है NFSU?

नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) का पहले गुजरात फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय नाम था. यह विश्वविद्यालय फोरेंसिक विज्ञान, खोजी विज्ञान और अपराध विज्ञान में विशेषज्ञता (एक्सपर्ट) का कोर्स करवाता है. इस यूनिवर्सिटी का गठन गुजरात सरकार द्वारा 2008 में किया गया था. हालांकि अक्टूबर 2020 में राष्ट्रीय फोरेंसिक साइंसेज विश्वविद्यालय में अपग्रेड किया गया. इसे संसद के अधिनियम द्वारा मान्यता प्राप्त है. वहीं 2023 में भारत के बाहर युगांडा में विश्वविद्यालय का पहला परिसर का उद्घाटन विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया. 

ये भी पढ़े: Rain Alert: MP में बारिश का तांडव, 55 जिलों में आंधी के साथ गिरेगा पानी ! IMD का अलर्ट

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close