विज्ञापन

अमित शाह का बस्तर दौरा: नारियल के पत्तों से सजा मुरिया दरबार, मां दंतेश्वरी की आराधना की भी तैयारी, जानिए क्या होता है मुरिया दरबार?

Amit Shah Bastar visit: विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में 8 मार्च 1876 को पहली बार मोरिया दरबार परंपरा की शुरुआत की गई. इसके बाद 145 सालों से ज्यादा समय से या परंपरा लगातार चल रही है.

अमित शाह का बस्तर दौरा: नारियल के पत्तों से सजा मुरिया दरबार, मां दंतेश्वरी की आराधना की भी तैयारी, जानिए क्या होता है मुरिया दरबार?

Muria Darbar: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने पहुंच रहे हैं. अमित शाह के दौरे से पहले बस्तर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. बस्तर राजमहल के पास सिराहासरा में मोरिया दरबार लगाया जाएगा. बस्तर दशहरे की परंपरा के तहत मोरिया दरबार के द्वार को नारियल के पत्तों से विशेष तौर पर सजाया गया है. 

दरबार में एक मंच बना है, जिसमें जमीन पर ही गद्दा बिछाकर राज परिवार के सदस्य, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वह सरकार के अन्य जिम्मेदार बैठेंगे. दरबार में मांझी व अन्य प्रतिनिधियों के लिए कुर्सियां लगा दी गई हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

1876 में शुरू हुई थी मुरिया दरबार परंपरा

विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में 8 मार्च 1876 को पहली बार मोरिया दरबार परंपरा की शुरुआत की गई. इसके बाद 145 सालों से ज्यादा समय से या परंपरा लगातार चल रही है. इस परंपरा के तहत बस्तर दशहरा के मांझी व क्षेत्र के अन्य प्रतिनिधि अपनी समस्याएं शिकायतें और सुझाव देते हैं. जिसके आधार पर मुखिया आगे निर्णय लेते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या होता है मुरिया दरबार?

छत्तीसगढ़ के बस्तर में जब राजशाही का दौर था, उस समय बस्तर दशहरा के बाद राजा आम लोगों की समस्या सुनने के लिए दरबार लगाते थे, जिसे मुरिया दरबार कहा जाता है. इस मुरिया दरबार में जनता की समस्या सुनी जाती है और तुरंत इसका निराकरण होता है. दरअसल, पहले राजा समस्या सुनकर निराकरण करते थे, लेकिन अब लोकतांत्रिक व्यवस्था में मुख्यमंत्री या फिर कोई मंत्री, नेता सुन सकते हैं और उनकी समस्या का निवारण कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. दोपहर करीब 12:00 अमित शाह रायपुर से बस्तर पहुंचेंगे. शाह एयरपोर्ट से मां दंतेश्वरी का दर्शन करने के लिए राजमहल स्थित मंदिर जाएंगे. यहां से वो मोरिया दरबार में शामिल होंगे.

ये भी पढ़े:Amit Shah Jagdalpur Visit: अमित शाह का आज जगदलपुर दौरा, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम, क्या होता है मुरिया दरबार

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close