विज्ञापन
This Article is From Oct 02, 2025

ओजोन परत संरक्षण पर जागरूक करने स्‍कूल में प्रतियोगिता का आयोजन, अदाणी पावर लिमिटेड रायपुर की पहल

Adani Power Raipur: अदाणी पावर लिमिटेड रायपुर द्वारा 'सेवा पर्व अभियान' के अंतर्गत किए गए कार्यक्रम का उद्देश्य ओजोन परत के क्षरण और उसके पर्यावरणीय प्रभावों के प्रति बच्चों को जागरूक करना था. इसे लेकर पोस्टर और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,

ओजोन परत संरक्षण पर जागरूक करने स्‍कूल में प्रतियोगिता का आयोजन, अदाणी पावर लिमिटेड रायपुर की पहल

Ozone Layer Awareness: विश्व ओजोन दिवस 2025 के अवसर पर अदाणी पावर लिमिटेड (APL), रायपुर ताप विद्युत परियोजना द्वारा “सेवा पर्व अभियान” के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ताराशिव में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में दो विद्यालयों- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ताराशिव और शासकीय मिडिल स्कूल, ताराशिव के 200 से अधिक छात्र और 15 शिक्षक शामिल हुए. छात्र ताराशिव, चिचोली, रायकहेड़ा, खपरी और मोरेंगा सहित आसपास के गांवों से आए थे.

Latest and Breaking News on NDTV

कार्यक्रम का उद्देश्य ओजोन परत के क्षरण और उसके पर्यावरणीय प्रभावों के प्रति बच्चों को जागरूक करना था. इस अवसर पर पोस्टर और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्रों ने रचनात्मकता और पर्यावरण के प्रति अपनी समझ का परिचय दिया. पर्यावरण विशेषज्ञों ने बच्चों को ओजोन परत की भूमिका, उसके क्षरण के कारणों और संरक्षण के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी. बच्चों ने न केवल प्रश्न पूछे, बल्कि अपने विचार भी साझा किए, जिससे कार्यक्रम अत्यंत संवादात्मक और ज्ञानवर्धक रहा.

पीढ़ी को जिम्मेदार बनाया जाए

परियोजना प्रमुख, अदाणी पावर लिमिटेड, रायपुर ने कहा- “हमारा प्रयास है कि आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनाया जाए. इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में वैज्ञानिक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देते हैं.”

बच्चों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ताराशिव के प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद चतुर्वेदी ने कहा कि अदाणी पावर द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम बच्चों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव रहा. इससे उन्हें पर्यावरणीय मुद्दों को समझने और समाधान की दिशा में सोचने का अवसर मिला.

कार्यक्रम में क्‍या-क्‍या हुआ?

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओजोन परत संरक्षण पर संवादात्मक चर्चा, पर्यावरण विशेषज्ञों के साथ प्रश्नोत्तर सत्र, ओजोन परत के महत्व पर व्यावहारिक प्रदर्शन, ओजोन परत का परिचय और ग्लोबल वार्मिंग से उसका संबंध विषय पर इंटरैक्टिव व्याख्यान हुआ. कार्यक्रम के अंत में पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए, साथ ही सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र दिए गए. यह पहल अदाणी समूह की सामाजिक जिम्मेदारी और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

ये भी पढ़ें: पिता किसान और ऑटो चालक, एमपी के पांच फुटबॉल खिलाड़ियों ने किया कमाल, जर्मनी के फेमस क्लब में लेंगे प्रशिक्षण

ये भी पढ़ें: भाजपा सांसद भोजराज नाग पर विसर्जन यात्रा में आईं देवी, मां ने बेटे के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

ये भी पढ़ें: गंभीर हृदय रोग से पीड़ित थी बैगा आदिवासी परिवार की रोशनी, मुस्कुराते हुए लौटी घर, किस योजना से मिला नया जीवन?

ये भी पढ़ें: Gandhi Jayanti 2025 : MP की संस्कारधानी जबलपुर में विसर्जित हुई थीं बापू की अस्थियां, देखिए दुर्लभ वीडियो

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close