विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2026

अदाणी पावर ने सड़क सुरक्षा को बनाया जनआंदोलन, जीवन रक्षा का संदेश लेकर उतरे कर्मचारी और पुलिस

Adani Power: कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए, साथ ही सड़क सुरक्षा से जुड़े पेम्पलेट भी बांटे गए. पुलिस अधिकारियों और कंपनी प्रतिनिधियों ने उपस्थित लोगों को ट्रैफिक साइन और संकेतों की जानकारी दी.

अदाणी पावर ने सड़क सुरक्षा को बनाया जनआंदोलन, जीवन रक्षा का संदेश लेकर उतरे कर्मचारी और पुलिस

Helmet Distribution: रायपुर (Raipur) जिले के रायखेड़ा क्षेत्र में 37वें सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर अदाणी पावर रायपुर प्रोजेक्ट ने एक व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. इस पहल का उद्देश्य स्थानीय लोगों, वाहन चालकों और छात्रों के बीच सुरक्षित यातायात व्यवहार को बढ़ावा देना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना था. कार्यक्रम में खरोरा थाना प्रभारी और उनकी पुलिस टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जिससे आयोजन को प्रशासनिक मजबूती भी मिली.

हेलमेट वितरण और यातायात जागरुकता

कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए, साथ ही सड़क सुरक्षा से जुड़े पेम्पलेट भी बांटे गए. पुलिस अधिकारियों और कंपनी प्रतिनिधियों ने उपस्थित लोगों को ट्रैफिक साइन और संकेतों की जानकारी दी. इस दौरान वाहन चालकों को बताया गया कि सही संकेतों की पहचान और नियमों का पालन दुर्घटनाओं को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

रात्रि सुरक्षा के लिए रिफ्लेक्टिव टेप

रात के समय होने वाली दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए मौके पर खड़े वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप और स्टिकर लगाए गए. इससे अंधेरे में वाहनों की दृश्यता बढ़ेगी और सड़क पर सुरक्षा सुनिश्चित होगी. यह छोटी सी पहल भविष्य में बड़े हादसों को टालने में सहायक साबित हो सकती है.

जागरूकता रैली बनी आकर्षण का केंद्र

फैक्ट्री गेट परिसर में एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें कंपनी के कर्मचारी, पुलिसकर्मी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए. रैली के दौरान सभी ने मिलकर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया. ट्रैफिक नियमों का पालन कर रहे वाहन चालकों को गुलाब और चॉकलेट देकर सम्मानित किया गया, जिससे सकारात्मक संदेश समाज में फैला.

साझा किए गए महत्वपूर्ण सुरक्षा संदेश

कार्यक्रम में मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन चलाने से बचने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने, गति सीमा का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता जैसे कई जरूरी संदेश साझा किए गए. अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा का माध्यम है.

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में वार्षिक परीक्षा को लेकर नए आदेश पर बवाल, प्राइवेट स्कूलों ने दी तालाबंदी की चेतावनी

खरोरा पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा सभी नागरिकों की साझा जिम्मेदारी है. ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लोगों को जिम्मेदार बनाते हैं और दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद करते हैं. स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के हित में उठाया गया जरूरी कदम बताया.

यह भी पढ़ें-  Amit Shah Bastar Visit: फिर बस्तर का दौरा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री, अमित शाह के दौरे पर गरमाई सियासत

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com