विज्ञापन

भिलाई में NH-53 पर तेज धमाके जैसी आवाज के साथ CNG टैंकर में लीकेज, मचा हड़कंप, हाईवे पर लगा जाम

भिलाई में NH-53 पर डी-मार्ट के पास रात 9 बजे खड़े CNG टैंकर से अचानक भीषण गैस लीकेज होने से हड़कंप मच गया. सुरक्षा के चलते हाईवे पर यातायात रोक दिया गया. पुलिस और SDRF की तत्परता से 40 मिनट में रिसाव रोककर बड़ा हादसा टाल दिया गया.

भिलाई में NH-53 पर तेज धमाके जैसी आवाज के साथ CNG टैंकर में लीकेज, मचा हड़कंप, हाईवे पर लगा जाम
bhilai nh 53 cng tanker gas leakage d mart bypass traffic jam accident.

भिलाई: नेशनल हाईवे 53 पर स्थित डी-मार्ट के सामने रात लगभग 9 बजे उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में लोड CNG टैंकर से अचानक गैस का भीषण रिसाव होने लगा. टैंकर से निकल रही गैस का साउंड इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दे रही थी. इससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और लोग हादसे की आशंका से सहम गए.  

प्रशासन ने किया सुरक्षा का इंतजाम

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एनएचएआई की टीम और एसडीआरएफ के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे. दुर्घटनास्थल के बेहद करीब एक अस्पताल और मैरिज पैलेस स्थित होने के कारण प्रशासन ने बिना देरी किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम शुरू किए. सुरक्षा के लिहाज से पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया और बाईपास रोड पर वाहनों की आवाजाही तुरंत रोक दी गई. हाईवे पर यातायात बंद होने से कुछ ही देर में सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम की स्थिति बन गई.

20 साल पहले जहां CSP, वहां SSP बनकर लौटे, कहानी उस IPS की जिसे 31 साल के करियर में चौथा राष्ट्रपति पदक मिलेगा

30 से 40 मिनट तक होता रहा गैस का रिसाव

लगभग 30 से 40 मिनट तक तेज आवाज के साथ गैस का रिसाव होता रहा. सुरक्षा टीमों ने धैर्य बनाए रखा और टैंक के पूरी तरह खाली होने का इंतजार किया. गैस का रिसाव बंद होते ही राहत टीम ने सुरक्षित रूप से पास जाकर टैंकर का वाल्व टाइट किया. अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई और समझदारी से एक बड़ा हादसा होने से टल गया. स्थिति नियंत्रित होने के बाद वाहन को सुरक्षित गंतव्य के लिए रवाना किया गया और हाईवे पर यातायात बहाल कराया गया. 

माधव टाइगर रिजर्व में गूंजी किलकारी: बाघिन MT-4 के साथ दिखा शावक, सिंधिया ने शेयर की पहली तस्वीर

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com