विज्ञापन
This Article is From Jan 11, 2025

Gold in World: इस देश में है सबसे बड़ा 'सोने का भंडार', हर साल निकलता है लाखों किलो गोल्ड

Gold Reserve In World: दुनियाभर में लोग बचत का सबसे अच्छा स्रोत गोल्ड को मानते हैं. लोग इसे गहनों के साथ-साथ बिस्किट के रूप में निवेश करते हैं. ऐसे में आज आप यहां जान ले कि दुनिया में किस देश के पास सबसे अधिक सोने का भंडार है.

Gold in World: इस देश में है सबसे बड़ा 'सोने का भंडार', हर साल निकलता है लाखों किलो गोल्ड

Gold Reserve In America: भारत समेत दुनियाभर में लोग बचत का सबसे बड़ा माध्यम गोल्ड यानी सोना (Gold) को मानते हैं. लोग इसे गहनों के साथ-साथ बिस्किट के रूप में निवेश करते हैं, क्योंकि सोने का दाम तेजी से बढ़ता है. खासतौर पर महिलाएं निवेश के मामले में गोल्ड को सबसे अच्छा विकल्प मानती हैं. 

अमेरिका के पास है दुनिया का सबसे ज्यादा गोल्ड का भंडार

WGC की मानें तो दुनियाभर में भारतीय महिलाओं के पास सोने का बड़ा भंडार मौजूद है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के मुताबिक, जितना गोल्ड भारतीय महिलाओं के पास है वो दुनिया के कई बड़े देशों के गोल्ड रिजर्व से भी कहीं ज्यादा है. दरअसल, भारतीय महिलाओं के पास करीब 24000 टन गोल्ड है, जो दुनिया के कुल गोल्ड भंडार के 11 फीसदी के बराबर है. हालांकि जब भी गोल्‍ड रिजर्व या सोने के भंडार की बात की जाती है तो अमेरिका का नाम सबसे ऊपर आता है. अमेरिका के पास दुनिया का सबसे अधिक सोना है. 

WGC के मुताबिक, अमेरिका के पास 8,133.46 मीट्रिक टन सोना है. यह दुनिया के कुल सोने का भंडार का 72.41 फीसदी है. अमेरिका के पास जर्मनी, इटली और फ्रांस के संयुक्त भंडार के बराबर सोना है. 

अमेरिका के पास दुनिया का 72.41 फीसदी सोना

अमेरिका के पास 8,133.46 मीट्रिक टन सोना है, जो दुनिया के कुल सोने का भंडार का 72.41 फीसदी है.  बता दें कि अमेरिका के पास गोल्ड दूसरे नंबर पर काबिज जर्मनी से 30 फीसदी अधिक गोल्‍ड है. अगर भारत की बात करें तो भारतीय रिजर्व बैंक के पास अमेरिका के मुकाबले 10वें हिस्‍से का ही गोल्‍ड है. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवंबर के आखिरी तक भारतीय रिजर्व बैंक में गोल्ड रिजर्व 876.18 टन है. 

 

543 अरब डॉलर की है अमेरिका में गोल्‍ड 

जून, 2024 में अमेरिका के पास 8,133.46 मीट्रिक टन गोल्ड रिजर्व है. अमेरिका के पास कुल रिजर्व का 72.41 फीसदी हिस्‍सा है. इतना ही नहीं अमेरिका के गोल्‍ड की कीमत भी करीब 543 अरब डॉलर यानी करीब 44.52 लाख करोड़ रुपये अनुमानित है. इसके अलावा अमेरिका सोने के उत्पादन में पूरी दुनिया में सबसे खास मानी जाती है, क्योंकि यहां दुनिया का सबसे ज्यादा सोना निकलने वाला खदान मौजूद है. इस खदान का नाम नेवादा गोल्ड माइन है.

हर साल निकलता है लाखों किलो सोना

बता दें कि नेवादा गोल्ड माइन से हर साल लाखों किलो सोना निकाला जाता है. स्टेट ऑफ नेवादा के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2021 में यहां से 45,02,365 ट्रॉय औंस सोना निकला गया था, जो करीब 1,31,000 किलो था. साल 2020 में भी इतनी ही मात्रा में सोना निकाला गया था. यह आंकड़ा अमेरिका में निकलने वाले कुल सोने का 74 फीसदी हिस्सा है.

ये भी पढ़े: फूलों की खेती करके लाखों का मुनाफा... इतना पैसा तो 'बैंक ऑफ अमेरिका' की नौकरी में भी नहीं मिला


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com