विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2023

विदिशा : छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने घर बेचने का लगाया इश्तहार

अब लड़की की मौत के बाद परिजनों ने अपने ही घर के बहार मकान बेचने का इश्तहार लगा दिया है. जिसमें लिखा गया है यह मकान बिकाऊ है. 

विदिशा : छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने घर बेचने का लगाया इश्तहार

विदिशा जिले की तहसील लटेरी के 12 क्लास में पढ़ने वाली छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा था उनकी बेटी ने छेड़छाड़ से तंग आकर आत्महत्या की है. विरोध करते हुए परिजनों ने चक्काजाम भी किया था. हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अब लड़की की मौत के बाद परिजनों ने अपने ही घर के बहार मकान बेचने का इश्तहार लगा दिया है. जिसमें लिखा गया है यह मकान बिकाऊ है. 

आसपास के लोग बता रहे हैं लड़की ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस वजह से परिजन घर के बहार मकान बिकाऊ का इश्तहार लगाया है तो कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि आरोपी का परिवार मृतक के घर के पड़ोस में ही रहता है. इसी वजह से घर बेचने का विज्ञापन लगाया गया है. 

पिता भगवान सिंह मीडिया से बातचीत करते हुए कह रहे हैं इस घटना के बाद मेरे बच्चे कह रहे हैं पापा हमें अब यहां नहीं रहना अब हम गांव छोड़कर कहीं दूसरी जगह रहेंगे.  

हालांकि विदिशा एसएसपी समीर यादव बता रहे हैं आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया गया है. इस इलाके में डर वाली कोई बात नही है. आरोपी के परिवार वालो में भी कानून का खौफ है. अगर डराने धमकाने की बात सामने आएगी तो कार्यवाई की जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com