Naxalites खात्मे के बाद 5 घर वाले Kumargunda Village में कैसे हालात? देखें Vikas Tiwari की Report

  • 5:25
  • प्रकाशित: अप्रैल 17, 2026

Kumargunda Village: छत्तीसगढ़ का बस्तर संभाग, जो पिछले 4 दशकों से माओवाद का दंश झेल रहा था, अब पूरी तरह से बदलाव की राह पर है। माओवादियों ने नारायणपुर के जिस 'अबुझमाड़' को अपनी समानांतर सरकार की राजधानी बना रखा था, वहां अब प्रशासन की पहुंच बढ़ रही है।इसी बदलाव को करीब से देखने NDTV की टीम पहुंची ओरछा ब्लॉक के सुदूर गांव 'कुमरगुंडा'। यह गांव विकास की दौड़ में इतना पीछे है कि इसे देखकर यकीन करना मुश्किल है कि यह भी 'विकसित भारत' का हिस्सा है। घने जंगलों के बीच बसे इस गांव में केवल 5 घर हैं। एक समय था जब यह इलाका माओवादियों का सुरक्षित ठिकाना हुआ करता था, लेकिन आज यहां की हवा बदल रही है। #Bastar #Abujhmad #ChhattisgarhNews #MaoismFreeBastar #Kumargunda #Narayanpur #GroundReport #NDTVIndia #TribalLife #ViksitBharat #Orchha #NaxalismUpdate #vikashtiwari

संबंधित वीडियो