Vidisha Murder Case: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के ग्राम कापुर में 40 वर्षीय नीलम अहिरवार की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उनके पति नव्या उर्फ नर्मदा अहिरवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पत्नी की मौत को मोटरसाइकिल से गिरने के कारण हुआ हादसा बताया था। पुलिस के मुताबिक, बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार करना और जांच में सामने आए साक्ष्यों ने मामले को संदिग्ध बना दिया। मर्ग जांच के बाद पुलिस ने हत्या और साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज किया है।
#vidisha #madhyapradesh #vidishanews #crime news #murdercase #mpnews #crimeupdate