Jashpur Wife Murder: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम रणपुर में पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, चरित्र पर शक को लेकर पति ने पत्नी के साथ टांगी के पासे और डंडे से मारपीट की। बाद में इलाज कराने के बहाने उसे बोलेरो में ले गया। अगली सुबह महिला का शव उसी वाहन में मिला। आरोपी पति बालक छात्रावास में प्रभारी अधीक्षक के पद पर तैनात था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
#jashpur #jashpurcrime #chhattisgarhnews #wifemurder #crime news #crimeupdate #husbandarrested