MP Winter Session: मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक चलेगा। पांच दिन के इस सत्र में कांग्रेस जहरीली शराब से मौत, OBC आरक्षण, बालाघाट में बच्चों की मौत और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर मोहन सरकार को घेरने की तैयारी में है। वहीं सरकार द्वितीय अनुपूरक बजट और कुछ महत्वपूर्ण विधेयक सदन में पेश कर सकती है। सवाल है कि पांच दिन के सत्र में जनता के मुद्दों पर कितनी चर्चा होगी और कितना समय सियासी हंगामे में गुजरेगा?
#mpnews #madhyapradesh #mpassembly #wintersession #mohanyadav #jeetupatwari #congress #bjp