Vedanta Power Plant Boiler Blast: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट हादसे में अब तक 20 मजदूरों की मौत हो चुकी है. 14 अप्रैल को दोपहर में बॉयलर का ट्यूब फटने से गंभीर रूप से घायल हुए 16 मजदूर अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं. वहीं, रायगढ़ के अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन गुरुवार को मुलाकात करेंगे. वेदांता पावर प्लांट हादसे ने कई परिवारों के सामने दुखों का पहाड़ लाकर खड़ा कर दिया. कई परिवार ऐसे हैं, जिनके घर में रोजी-रोटी कमाने वाले इकलौते शख्स ने जान गंवाई है. मृतकों में बहुत से मजदूर पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड के रहने वाले हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने धमाके के उस पल को किसी प्रलय से कम नहीं बताया. #Vedanta #PowerPlantAccident #Chhattisgarh #Sakti #BreakingNews #Tragedy #IndustrialAccident #CGNews #IndiaNews #ViralNews #chhattisgarh #ndtvmpcg #chhattisgarhnews #anilaggarwal