Ujjain Borwell Rescue: मध्य प्रदेश के उज्जैन के करीब 75 किलोमीटर दूर बड़नगर के पास झालरिया गांव में ढाई साल का भागीरथ देवासी खुले बोरवेल में फंसा है. इसे बचाने के लिए पूरी रात बचाव अभियान चलाया गया, लेकिन अभी तक उसे निकाला नहीं जा सका है. NDRF और SDRF की जॉइंट टीम भागीरथ तक पहुंचने के लिए 5 पोकलेन मशीनों की मदद से समानांतर सुरंग भी बना रही थी, लेकिन 40 फीट खुदाई होने के बाद चट्टानें आने की वजह से काम रोक दिया गया है. चट्टानें तोड़ने के लिए भोपाल से हैमर मशीन मंगाई गई है. #Ujjain #BorewellRescue #RescueOperation #ChildTrapped #UjjainNews #MPNews #NDRF #SDRF #BreakingNews #SaveTheChild #MadhyaPradesh #BorewellAccident #LiveRescue #mpnews