Surajpur Murder Case: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सनकी पति ने मामूली पारिवारिक विवाद को खूनी संघर्ष में बदल दिया. पत्नी के मायके में रहने से नाराज आरोपी ने अपनी ही पत्नी और साली पर हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें पत्नी की मौत हो गई. साली की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है. वारदात के बाद आरोपी फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.