Snake Scam in Seoni: सांप काटने से फर्जी मौतों का खेल, Madhya Pradesh अनोखा घोटाला | Breaking | MPCG

 

 

मध्य प्रदेश में एक नया घोटाला सामने आया है। इस घोटाले के बारे में सुनकर लोग हैरान हैं। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा है कि एक आदमी को 38 बार सांप ने डसा और इसके लिए 11 करोड़ रुपये निकाले गए। पटवारी ने इस घटना को सिवनी जिले में बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसा सांप काटने का घोटाला पहले कभी नहीं सुना गया। इस मामले में, सांप काटने से हुई मौतों के लिए मुआवजे के रूप में सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है।

संबंधित वीडियो