Shivpuri Petrol Pump : डीजल भरवाकर भागी कार, 5 KM तक गेट पर लटका रहा सेल्समैन । MP Breaking News
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में कोलारस बाइपास स्थित वचन धन पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाकर कार सवार फरार हो गए। आरोप है कि ₹5,750 का डीजल भरवाने के बाद सेल्समैन कार के गेट पर लटक गया और करीब 5 किलोमीटर तक घिसटता रहा। इसके बाद कार सवारों ने उसे नीचे फेंक दिया, जिससे वह घायल हो गया। सेल्समैन ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#shivpuri #mpnews #madhyapradesh #kolaras #petrolpump #dieseltheft #cctvfootage #salesman #crime news #carincident #petrolpumpcrime #policeinvestigation #breakingnews #mpcrime #ndtvmpcg
ndtv_news