El Nino MP News: Seoni से Indore तक गहराया जल संकट, कहीं हैंडपंप बंद तो कहीं नर्मदा जल गायब! । Breaking News
मध्य प्रदेश में जल संकट की तस्वीरें सामने आ रही हैं। सिवनी के इमली टोला में पेयजल की कमी से करीब 500 परिवार परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि दो हैंडपंप में से एक खराब है और दूसरे से पर्याप्त पानी नहीं मिलता। वहीं इंदौर के पालदा इलाके की ‘नीले ड्रम वाली गली’ में लोगों के मुताबिक 2-3 साल से नर्मदा का पानी नहीं पहुंचा, लेकिन पानी के बिल लगातार आ रहे हैं। दूसरी ओर शाजापुर में सामान्य से करीब 22% कम बारिश के कारण किसानों के सामने रबी फसलों की बुवाई और सिंचाई की चुनौती खड़ी हो गई है। देखिए मध्य प्रदेश में जल संकट और किसानों की परेशानी पर NDTV की खास ग्राउंड रिपोर्ट।
#mpnews #madhyapradesh #watercrisis #seoni #indore #shajapur #palda #drinkingwater #narmadawater #farmers #drought #agriculture #rabi crops #groundreport #ndtvmpcg
ndtv_news