Bhopal Cleanliness Ranking:स्वच्छता रैंकिंग से बाहर हुआ भोपाल, 7 साल की मेहनत पर फिरा पानी। Breaking

  • 8:36
  • प्रकाशित: नवम्बर 14, 2026
Bhopal Cleanliness Ranking: स्वच्छता रैंकिंग से बाहर हुआ भोपाल, 7 साल की मेहनत पर फिरा पानी । Breaking News भोपाल देश की सबसे स्वच्छ राजधानी और देश के दूसरे सबसे साफ शहर का तमगा गंवा चुका है। स्वच्छता रैंकिंग से बाहर होने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, नगर निगम हर साल सफाई और सौंदर्यीकरण पर करोड़ों रुपये खर्च करता है, लेकिन शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर दिखाई दे रहे हैं। सांसद आलोक शर्मा ने अधिकारियों के बार-बार तबादलों और व्यवस्थागत कमियों पर सवाल उठाए। वहीं विपक्ष ने नगर निगम में राजनीतिक खींचतान को जिम्मेदार बताया। घर-घर कचरा संग्रहण, गीले-सूखे कचरे का अलगाव और आदमपुर खंती में जमा पुराने कचरे की समस्या भी चुनौती बनी हुई है। आखिर भोपाल स्वच्छता की दौड़ में पीछे क्यों छूटा? देखिए NDTV की खास ग्राउंड रिपोर्ट। #bhopalnews #mpnews #madhyapradesh #cleanbhopal #swachhbharat #cleanlinessranking #bhopalmunicipalcorporation #alोकsharma #vishwassarang #wastemanagement #garbageproblem #adamparkhanti #mpgovernment #bhopalupdates #ndtvmpcg ndtv_news

संबंधित वीडियो