Dead Body Lifted from Pyre: शिवपुरी के मुक्तिधाम में उस समय अफरा‑तफरी मच गई जब अंतिम संस्कार के दौरान वन विभाग की टीम अचानक पहुंची और चिता पर रखे पार्थिव शरीर को उठाकर एंबुलेंस में ले गई. दरअसल, मृतक वन विभाग का कर्मचारी था, जिसकी सड़क हादसे में मौत हुई थी. विभाग का कहना है कि सरकारी प्रक्रिया और लाभ सुनिश्चित करने के लिए पोस्टमार्टम ज़रूरी था, इसलिए यह कदम उठाना पड़ा