Raisen Robbery Case: रायसेन में 15 लाख की लूट का खुलासा! अंदर के आदमी ने रची थी साजिश। Breaking News

  • 4:21
  • प्रकाशित: नवम्बर 17, 2026
Raisen Robbery Case: रायसेन में 15 लाख की लूट का खुलासा! अंदर के आदमी ने रची थी साजिश। Breaking News मध्यप्रदेश के रायसेन की गल्ला मंडी में हुई सनसनीखेज लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। व्यापारी मनोज राठौर के गोदाम में 12 नवंबर की रात मुनीम पदम सिंह यादव को बंधक बनाकर सिर पर ईंट से हमला किया गया और लाखों रुपये लूट लिए गए। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि व्यापारी का ही कंप्यूटर ऑपरेटर शिवा गौर इस वारदात का मुख्य आरोपी निकला। उसके साथी घनश्याम कीर के साथ मिलकर करीब 6 महीने से लूट की साजिश रची जा रही थी। पुलिस ने 500 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और 300 से ज्यादा हिस्ट्रीशीटरों से पूछताछ की। दोनों आरोपियों से 4 लाख रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल सामान बरामद किया गया है। आखिर कैसे पकड़े गए ये शातिर आरोपी? देखिए पूरी रिपोर्ट। #raisen #raisennews #madhyapradesh #mpcrime #robberycase #15lakhsrobbery #raisengallamandi #computeroperator #crimeexposed #cctvfootage #policeinvestigation #mpnews #breakingnews #hindinews #shorts ndtv_news

संबंधित वीडियो